विवि में 2 से शुरू हो सकती है एक सत्र में दूसरी प्रवेश प्रक्रिया

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में एक शैक्षणिक सत्र में दूसरी प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत 2 फरवरी से हो सकती है। इसमें प्रवेश से वंचित रहे विद्यार्थियों को एडमिशन प्राप्त करने का अवसर मिल सकेगा। विद्यार्थी प्रवेश से वंचित न रहे, इसलिए एक शैक्षणिक सत्र में दो बार प्रवेश प्रक्रिया आयोजित करने का निर्णय पहले ही हो चुका है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब एक सत्र में दो बार प्रवेश प्रक्रिया होगी। प्रदेश के परंपरागत विश्वविद्यालयों में से सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय इसे शुरू करने वाला पहला विश्वविद्यालय बनेगा। पहले चरण में इसे विश्वविद्यालय की अध्ययनशालाओं के लिए लागू किया जाएगा। यानी दूसरी प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थी केवल विश्वविद्यालय की अध्ययनशालाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे। उन्हें एडमिशन लेने के लिए मई-जून तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। संभवत: 2 फरवरी को अधिसूचना जारी की जा सकती है। इसमें विद्यार्थियों को एक सप्ताह का समय अध्ययनशाला में रिक्त सीटों पर प्रवेश लेने के लिए दिया जा सकता है। कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने बताया एक सत्र में दूसरी प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। इसके साथ ही ऑनलाइन लिंक को भी खोल दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *