CSK Captain for IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान की घोषणा कर दी है। पिछले सीजन ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम की कमान संभाली थी और इस सीजन भी वही टीम को लीड करते नजर आएंगे। राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन के टीम में शामिल होने के बाद यह भी माना जा रहा था कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज को कमान सौंपी जा सकती है, लेकिन गुरुवार को फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया कि गायकवाड़ ही टीम की कमान संभालेंगे।
10वें स्थान पर रही थी CSK
आपको बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछला सीजन खेला था, जहां वह सिर्फ 14 में से चार मुकाबले जीत पाई थी और 10 में उसे हार का सामना करना पड़ा था। टीम प्लेऑफ की दौड़ से सबसे पहले बाहर हुई थी और दसवें स्थान पर रही थी। चेन्नई ने पिछले सीजन जिन टीमों को हराया था, उनमें मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस शामिल थीं। इनमें से दो टीमें प्लेऑफ में भी पहुंची थीं, जिनमें गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस का नाम शामिल है।
हालांकि गायकवाड़ इंटरनेशनल लेवल पर अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने 2022 में टीम इंडिया को एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल दिलाया था।


