कैमूर हत्याकांड में नामजद आरोपी धर्मु राजभर अरेस्ट:समर राजभर की गला रेतकर हत्या मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

कैमूर हत्याकांड में नामजद आरोपी धर्मु राजभर अरेस्ट:समर राजभर की गला रेतकर हत्या मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

कैमूर जिले में वर्ष 2024 के सनसनीखेज गला रेतकर हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चैनपुर थाना पुलिस ने नामजद अभियुक्त धर्मु राजभर को चांद थाना क्षेत्र के भरारी गांव से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी अक्टूबर 2024 में हुई समर राजभर की हत्या से संबंधित है। 2024 का मामला, नाली में मिला था शव घटना 8 अक्टूबर 2024 की रात की है, जब चैनपुर थाना क्षेत्र के उदयरामपुर गांव निवासी समर राजभर (लगभग 46 वर्ष) अपनी भैंस खोजने घर से निकले थे। वे वापस नहीं लौटे और तीन दिन बाद 11 अक्टूबर को उनका गला कटा शव अमवा वाली ढाब के पास एक नाली में मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता रामबिलास राजभर के बयान पर चैनपुर थाना में कांड संख्या 375/24 दर्ज किया गया था। इसमें सेवा राजभर, जयनाथ राजभर और धर्मु राजभर को नामजद आरोपी बनाया गया था। सभी आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने इससे पहले 24 दिसंबर 2024 को सेवा राजभर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच में सामने आया है कि हत्या का मुख्य कारण मृतक की बेटी का धर्मु राजभर से मोबाइल पर बातचीत करना और उसे मोबाइल देना था, जिसका समर राजभर विरोध करते थे। पुलिस अब बाकी आरोपी जयनाथ राजभर की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। यह गिरफ्तारी कैमूर पुलिस द्वारा भभुआ अनुमंडल में टॉप 10 अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के तहत अब तक एक माह में टॉप टेन के 6 अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस का दावा है कि शेष फरार अपराधियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी भभुआ मनोरंजन भारती ने इस संबंध में जानकारी दी। कैमूर जिले में वर्ष 2024 के सनसनीखेज गला रेतकर हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चैनपुर थाना पुलिस ने नामजद अभियुक्त धर्मु राजभर को चांद थाना क्षेत्र के भरारी गांव से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी अक्टूबर 2024 में हुई समर राजभर की हत्या से संबंधित है। 2024 का मामला, नाली में मिला था शव घटना 8 अक्टूबर 2024 की रात की है, जब चैनपुर थाना क्षेत्र के उदयरामपुर गांव निवासी समर राजभर (लगभग 46 वर्ष) अपनी भैंस खोजने घर से निकले थे। वे वापस नहीं लौटे और तीन दिन बाद 11 अक्टूबर को उनका गला कटा शव अमवा वाली ढाब के पास एक नाली में मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता रामबिलास राजभर के बयान पर चैनपुर थाना में कांड संख्या 375/24 दर्ज किया गया था। इसमें सेवा राजभर, जयनाथ राजभर और धर्मु राजभर को नामजद आरोपी बनाया गया था। सभी आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने इससे पहले 24 दिसंबर 2024 को सेवा राजभर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच में सामने आया है कि हत्या का मुख्य कारण मृतक की बेटी का धर्मु राजभर से मोबाइल पर बातचीत करना और उसे मोबाइल देना था, जिसका समर राजभर विरोध करते थे। पुलिस अब बाकी आरोपी जयनाथ राजभर की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। यह गिरफ्तारी कैमूर पुलिस द्वारा भभुआ अनुमंडल में टॉप 10 अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के तहत अब तक एक माह में टॉप टेन के 6 अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस का दावा है कि शेष फरार अपराधियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी भभुआ मनोरंजन भारती ने इस संबंध में जानकारी दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *