अरेराज स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। पीठाधीश्वर स्वामी रविशंकर गिरि महाराज की अध्यक्षता में हुई मंदिर कार्यकारिणी की विशेष बैठक में इस वर्ष की ‘शिव बारात’ को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया है। यह शोभायात्रा आगामी 14 फरवरी शनिवार को दोपहर 2 बजे मंदिर प्रांगण से प्रस्थान करेगी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए पुनः मंदिर तक पहुंचेगी। इस दौरान विभिन्न झांकियां और पारंपरिक वाद्ययंत्र श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पीठाधीश्वर स्वामी रविशंकर गिरि महाराज ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर महादेव के बाराती बनकर आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया है। मंदिर प्रबंधन द्वारा दूर-दराज से आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए सुरक्षा और सुव्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के इस उत्सव को लेकर पूरे अरेराज धाम में उत्साह का वातावरण है। नगर को सजाने की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। अरेराज स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। पीठाधीश्वर स्वामी रविशंकर गिरि महाराज की अध्यक्षता में हुई मंदिर कार्यकारिणी की विशेष बैठक में इस वर्ष की ‘शिव बारात’ को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया है। यह शोभायात्रा आगामी 14 फरवरी शनिवार को दोपहर 2 बजे मंदिर प्रांगण से प्रस्थान करेगी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए पुनः मंदिर तक पहुंचेगी। इस दौरान विभिन्न झांकियां और पारंपरिक वाद्ययंत्र श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पीठाधीश्वर स्वामी रविशंकर गिरि महाराज ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर महादेव के बाराती बनकर आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया है। मंदिर प्रबंधन द्वारा दूर-दराज से आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए सुरक्षा और सुव्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के इस उत्सव को लेकर पूरे अरेराज धाम में उत्साह का वातावरण है। नगर को सजाने की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।


