‘धर्मेंद्र की मौत को लाइव दिखाया… जया बच्चन के बाद अब इस एक्टर ने निकाली पैपराजी पर भड़ास

‘धर्मेंद्र की मौत को लाइव दिखाया… जया बच्चन के बाद अब इस एक्टर ने निकाली पैपराजी पर भड़ास

Rajendra Chawla Lashes out on Paparazzi Culture: बॉलीवुड में उस समय मातम छा गया था जब धर्मेंद्र का निधन हुआ था, लेकिन उससे पहले 10 नवंबर को जब वह हॉस्पिटल में थे तब भी मीडिया में एक्टर के निधन की झूठी खबरें फैली थीं। जिसके बाद खूब हंगामा हुआ था। वहीं, अक्सर देखा जाता आया है कि पैपराजी स्टार्स की फोटो और वीडियो लेने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। इसी को लेकर जया बच्चन ने पहले पैपराजी को खरी खोटी सुनाई थी। अब इस लिस्ट में एक और बॉलीवुड और टीवी जगत के फेमस एक्टर राजेंद्र चावला का नाम जुड़ गया है। राजेंद्र ने अपने बयान में कहा है कि आज खबरें नहीं, बल्कि मोमेंट्स को बेचा जा रहा है।

पैपराजी पर भड़के राजेंद्र चावला (Rajendra Chawla Lashes out on Paparazzi Culture)

‘बॉलीवुड बबल’ के साथ इंटरव्यू में राजेंद्र चावला ने कहा, ‘आज के दौर में छोटी-छोटी घटनाओं को इस तरह पेश किया जाता है जैसे कोई बड़ा तूफान आ गया हो। उन्होंने कहा कि मीडिया का एक बड़ा वर्ग फैक्ट्स को छोड़कर सनसनी को प्राथमिकता देता है, क्योंकि वही ज्यादा बिकती है। मामूली सी बात को जरूरत से ज्यादा तूल देना अब एक तरह का कारोबार बन चुका है। आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए हर खबर में मसाला डाला जाता है और उसी से TRP और व्यूज की फसल काटी जाती है।’

Rajendra Chawla Lashes out on Paparazzi Culture

‘धर्मेंद्र की मौत को लाइव दिखाया गया’ (Rajendra Chawla On Dharmendra Death)

इसके अलावा उन्होंने बीते समय की कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कई बार बेहद संवेदनशील पलों को भी तमाशा बना दिया जाता है। धर्मेंद्र के निधन जैसे दुखद अवसर पर भी कैमरों की होड़ और ब्रेकिंग न्यूज करने की होड़ दिखाई दी है। उन्होंने इसे एक अजीब कॉम्पीटिशन बताया, जहां हर कोई सबसे पहले खबर पर कब्जा जमाना चाहता है, चाहे उसकी कीमत इंसान की भावनाओं को ही क्यों न चुकानी पड़े।

Rajendra Chawla On Dharmendra Death

कलाकारों को राजेंद्र की सलाह (Rajendra Chawla News)

हालांकि, उन्होंने कलाकारों को यह सलाह भी दी कि वो ऐसी बातों को दिल पर न लें। उनके मुताबिक, यह सब एक पेशे का हिस्सा बन चुका है। जैसे अभिनेता अपना काम करते हैं, वैसे ही मीडिया अपना काम करता है, लेकिन इसके बावजूद, उन्होंने यह साफ किया कि कहीं न कहीं एक सीमा होनी चाहिए, जिसे लांघना सही नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *