कानूनी पचड़े में फंसे धनुष बढ़ी मुश्किले, रूकी शूटिंग, प्रोडक्शन हाउस ने ठोका करोड़ो का क्लेम

कानूनी पचड़े में फंसे धनुष बढ़ी मुश्किले, रूकी शूटिंग, प्रोडक्शन हाउस ने ठोका करोड़ो का क्लेम

Dhanush Legal Case: साउथ के फेमस एक्टर धनुष एक बड़ी कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं। साउथ फिल्म प्रोडक्शन हाउस थेनांडल फिल्म्स ने उन्हें 20 करोड़ के भारी क्लेम का नोटिस भेजा है। ये नोटिस एक ऐसे फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़ा है, जो 2016 से लटका हुआ है। प्रोडक्शन हाउस का आरोप है कि धनुष ने उस फिल्म के लिए अनुबंध किया था, लेकिन उसने कभी शूटिंग शुरू नहीं की, जिससे प्रोजेक्ट को काफी नुकसान हुआ।

प्रोडक्शन हाउस ने साफ चेतावनी दी

थेनांडल फिल्म्स ने बताया कि धनुष ने 2016 में ‘नान रुद्रन’ नाम की फिल्म साइन की थी, जिसमें उन्होंने एक्टिंग और डायरेक्शन दोनों के लिए सहमति दी थी। परंतु बाद में सीक्रिप्ट पूरा न करने और अन्य कारणों से फिल्म का काम ठप रह गया। प्रोडक्शन हाउस का दावा है कि इस देरी के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। खबरों के अनुसार, थेनांडल फिल्म्स ने फिल्म के लिए एडवांस और अन्य खर्चों में 20 करोड़ तक खर्च किए थे। इसमें एक्टर नागार्जुन अक्किनेनी और एसजे सूर्या जैसे बड़े सितारों के लिए भी पेमैंट शामिल है। इसके बाद, प्रोडक्शन हाउस ने कहा है कि धनुष की वजह से काम रुका और उनकी लागत हानी में बदल गई।

दरअसल, थेनांडल फिल्म्स के वकील ए चिदंबरम ने बताया है कि धनुष ने प्रोजेक्ट पूरा किए बिना ही अन्य फिल्मों की कॉल शीट्स एक्सेप्ट कर लीं, जिससे फिल्म बीच में रुक गई। प्रोडक्शन हाउस ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनके द्वारा मांगे गए मुआवजे का भुगतान निर्धारित समय में नहीं हुआ, तो वे कड़े कानूनी कदम उठाएंगे। बता दें, इस पूरे विवाद पर धनुष ने अब तक कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं दी है। उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग इस मामले पर उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म में कमबैक करने को तैयार

धनुष की हाल ही में 2025 में रिलीज हुई फिल्मों ‘कुबेरा’, ‘इडली कढ़ाई’ और ‘तेरे इश्क में’ की बात करें तो, ये सारी फिल्में कमाल की थी और सबसे खास बात ये है कि ‘तेरे इश्क में’ ने 161.96 करोड़ की बड़ी कमाई की थी। वे जल्द ही ‘कारा’ नामक फिल्म में कमबैक करने को तैयार है, जिसकी प्रोड्यूसर डॉ. ईशारी गणेश हैं। इसके अलावा उनका एक और प्रोजेक्ट D55 भी तैयार है, जिसे राजकुमार पेरियासामी डायरेक्ट करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *