जालंधर | कोड़न्या दत्त चोकले ब्राह्मण जठेरे सभा का वार्षिक उत्सव 17 मार्च को जठेरे पितृ स्थान डरोली मानकों मार्ग पर मनाया जाएगा। प्रधान वीरेंद्र शर्मा, सचिव राकेश दत्त व खजांची अनिल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार पितृ पूजन सुबह 9 बजे, झंडा रस्म 10 बजे, संकीर्तन 10:30 से 12:30 बजे तक व प्रीति भोज एक बजे होगा। वार्षिक उत्सव को लेकर उनके अनुयायियों में भारी उत्साह देखने को नजर आ रहा है।


