जय मां चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों ने श्रद्धापूर्वक दुर्गा स्तुति पाठ किया

जय मां चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों ने श्रद्धापूर्वक दुर्गा स्तुति पाठ किया

जालंधर | जय मां चिंतपू्र्णी मंदिर न्यू आदर्श नगर में महिलाओं की ओर से नवरात्र के चलते दुर्गा स्तुति का श्रद्धापूर्वक पाठ किया गया। इसकी अध्यक्षता मंदिर के मुख्य सेवादार मनीष मोनू भगत ने की। पूजा के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में महिलाओं ने दुर्गा स्तुति का पाठ कर माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने देवी-देवताओं की भव्य आरती के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। जय मां चिंतपूर्णी मंदिर में दुर्गा स्तुति का पाठ करती हुईं श्रद्धालु।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *