भिवानी में नवरात्रों पर देवसर धाम में पहुंच रहे श्रद्धालु:CCTV कैमरे लगाएं, पुलिस सुरक्षा भी बढ़ाई, 700 साल पुराना मंदिर, आपातकालीन द्वार भी तैयार किया

भिवानी में नवरात्रों पर देवसर धाम में पहुंच रहे श्रद्धालु:CCTV कैमरे लगाएं, पुलिस सुरक्षा भी बढ़ाई, 700 साल पुराना मंदिर, आपातकालीन द्वार भी तैयार किया

भिवानी के गांव देवसर धान स्थित माता रानी के मंदिर में नवरात्रों के दिनों में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से पूरे मंदिर परिसर को सीसीटीवी कैमरों के जरिए कवर किया है। वहीं पुलिस की भी सुरक्षा लगाई गई है। ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से पहले रोका जा सके। बता दें कि चैत्र नवरात्र 19 मार्च से आरंभ हुए थे, जो 27 मार्च तक जारी रहेंगे। चैत्र नवरात्रि पर देवसर धाम मंदिर में भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें मंदिर में दर्शन के लिए लगने लगती हैं। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल तैनात है और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। 733 साल पुराना है देवसर धाम का इतिहास
विक्रम पुजारी ने बताया कि देवसर धाम का इतिहास लगभग 733 साल पुराना है। इसकी शुरुआत एक बंजारे द्वारा मां दुर्गा की मूर्ति को पहाड़ी से निकालकर स्थापित करने से हुई थी। कहा जाता है कि एक बंजारा अपनी गायों के साथ इस क्षेत्र से गुजर रहा था, जब उसकी गायें खो गईं। रात में देवी मां ने उसे सपने में दर्शन देकर पहाड़ी में दबी मूर्ति को स्थापित करने को कहा। मूर्ति स्थापित करने के बाद उसकी गायें वापस मिल गईं। तभी से यह स्थान पूजनीय बन गया। 120 कर्मचारी तैलात
देवसर मंदिर धाम के ट्रस्टी पप्पू पुजारी ने बताया कि सुरक्षा के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। वहीं प्रशासन ने 120 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं आतापकालीन द्वार भी बनाया गया हे। इसके अलावा पूरे मेला ग्राउंड में पानी की व्यवस्था की गई हे। जिसके लिए 2 लाख लीटर का होद बनवा दिया है। यहां पर लोग दूर-दूर से पूजा अर्चना के लिए आती है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *