लखनऊ के बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में भक्तों ने बाबा श्याम के साथ प्राकृतिक फूलों और गुलाल से होली खेली। इस उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर के महामंत्री रुपेश ने बताया कि इस बार होली के अवसर पर 10 कुंतल गुलाल और 5 कुंतल फूलों का उपयोग किया गया। मंदिर में आने वाले भक्तों को ठंडाई और प्रसाद भी वितरित किया गया। दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी सुबह से ही मंदिर में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने भी श्री श्याम बाबा के साथ होली खेली।कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने जानकारी दी कि मंदिर प्रांगण में भक्त श्री श्याम बाबा के भजनों पर नाचते-गाते हुए थिरक रहे थे। उन्होंने बाबा को रिझाते हुए भक्तिमय माहौल में होली का आनंद लिया।


