जयपुर | चैत्र नवरात्र में मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, जप, दुर्गा सप्तशती पाठ एवं रामचरितमानस पारायण हो रहे हैं। रविवार को गोविंद देवजी मंदिर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में निशुल्क ‘श्रीराम-शक्ति गायत्री महायज्ञ’ एवं नवरात्र अनुष्ठान का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने अपने मंत्र-जप के दशांश के अनुपात में आहुतियां अर्पित करते हुए विधिवत दशांश हवन किया। यज्ञ का संचालन गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के डॉ. राजकुमार सातनकर ने किया।


