पारसमणि स्थान में महाशिवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया

पारसमणि स्थान में महाशिवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया

भास्कर न्यूज|मधेपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में महाशिवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को भी शाम तक पूजा अर्चना करने भक्तों का सैलाब उमड़ता रहा। प्रखंड मुख्यालय स्थित बूढ़ानाथ महादेव मंदिर, छठनेश्वर नाथ महादेव मंदिर, प्रसाद गांव स्थित मार्कण्डेश्वर नाथ, रहुआ संग्राम स्थित पारसमणि नाथ महादेव मंदिर सहित प्रखंड क्षेत्र के अन्य शिवालयों में हर हर महादेव की गूंज दिनभर गूंजती रही। मिथिलांचल के प्रसिद्ध शिवालयों में विख्यात पारसमणि स्थान रहुआ संग्राम में पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया। महाशिवरात्रि पर यहां आयोजित होने वाले क्षेत्र के सबसे बड़े मेले में सजी रंग बिरंगी दुकानें लोगों को अपनी ओर बरबस आकर्षित कर रही है। हर हर महादेव की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो रहा है। संध्या काल में पारसमणि महाआरती के समय दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं रात के समय आयोजित मैथिली सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर दर्शक ओतप्रोत हो रहे हैं। महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में आज की रात लोक गायिका जूली झा एवं उनकी टीम के द्वारा मैथिली सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी तथा अंतिम दिन बुधवार रात हास्य कलाकार रामलाल की प्रस्तुति के साथ मैथिली नाटक का मंचन होगा। भास्कर न्यूज|मधेपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में महाशिवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को भी शाम तक पूजा अर्चना करने भक्तों का सैलाब उमड़ता रहा। प्रखंड मुख्यालय स्थित बूढ़ानाथ महादेव मंदिर, छठनेश्वर नाथ महादेव मंदिर, प्रसाद गांव स्थित मार्कण्डेश्वर नाथ, रहुआ संग्राम स्थित पारसमणि नाथ महादेव मंदिर सहित प्रखंड क्षेत्र के अन्य शिवालयों में हर हर महादेव की गूंज दिनभर गूंजती रही। मिथिलांचल के प्रसिद्ध शिवालयों में विख्यात पारसमणि स्थान रहुआ संग्राम में पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया। महाशिवरात्रि पर यहां आयोजित होने वाले क्षेत्र के सबसे बड़े मेले में सजी रंग बिरंगी दुकानें लोगों को अपनी ओर बरबस आकर्षित कर रही है। हर हर महादेव की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो रहा है। संध्या काल में पारसमणि महाआरती के समय दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं रात के समय आयोजित मैथिली सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर दर्शक ओतप्रोत हो रहे हैं। महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में आज की रात लोक गायिका जूली झा एवं उनकी टीम के द्वारा मैथिली सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी तथा अंतिम दिन बुधवार रात हास्य कलाकार रामलाल की प्रस्तुति के साथ मैथिली नाटक का मंचन होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *