गोरखपुर में सिख समुदाय की ओर से गुरु गोबिंद सिंह के 359 वें प्रकाश उत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों मोहद्दीपुर गुरुद्वारे में हर दिन कुछ न कुछ आयोजन किया जा रहा। रविवार को भी पूरा दिन गुरु गोबिंद सिंह को समर्पित रहा। इस दौरान विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें सुबह से लेकर देर रात तक गुरुबाणी और कीर्तन की गूंज रही। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुग्रंथ साहिब के चरणों में मत्था टेककर परिवार और समाज की खुशहाली की अरदास की। रागी जत्थों ने कीर्तन से जगाई भक्ति की लौ कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे भव्य कीर्तन के साथ हुआ। उसके बाद शाम में चाय के लंगर का आयोजन किया गया। उसके बाद रिहर्स साहिब का पाठ किया गया। गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी हरप्रीत सिंह, हरियाणा से आए रागी जत्थे, मनप्रीत सिंह ने साध संगत को गुरुबाणी कीर्तन से निहाल किया। इस दौरान पूरे दिन गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सभी ने रागी जत्थे के गुरुबाणी का आनंद लिया और भक्ति में खोए रहे। रात 10 बजे दीवान की समाप्ति के बाद संगत के द्वारा गुरु का अटूट लंगर ग्रहण किया गया। कार्यक्रम में सरदार देवेंद्र सिंह, सरदार राजिंदर सिंह चड्ढा, सरदार मनमोहन सिंह, सरदार अरविंदर सिंह राजन, सरदार धनवंत सिंह धन्ने, जयपाल सिंह के अलावा गुरुद्वारा साहिब में आकर माथा टेका और गुरुबाणी का आनंद लिया। आज के प्रोग्राम में पंकज चौधरी होंगे शामिल
5 जनवरी को सुबह 9:00 गुरुद्वारा साहिब में अखंड साहिब के पाठ की समाप्ति के बाद दोपहर 2 बजे तक गुरबाणी कीर्तन होगा। गुरुद्वारा साहिब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अलावा गण मान्य जन भी शामिल होंगे।


