छठ माई की शोभा यात्रा में उमड़े लोग:बस्ती शहर जयघोषों से गूंजा, डीजे की धुनो पर थिरके श्रद्धालु

छठ माई की शोभा यात्रा में उमड़े लोग:बस्ती शहर जयघोषों से गूंजा, डीजे की धुनो पर थिरके श्रद्धालु

बस्ती में बुधवार को छठ माई की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान आस्था, उल्लास और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यात्रा पुरानी बस्ती से शुरू होकर गांधीनगर, मंगल बाजार और कंपनीबाग मार्ग से होते हुए अमहट घाट पर समाप्त हुई। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती कर लोगों ने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया, और नगरवासी श्रद्धापूर्वक छठ माई के जयकारे लगा रहे थे। इस यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रशासन ने शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। छठ पर्व के अवसर पर यह शोभा यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं थी, बल्कि इसने समाज में एकता और सांस्कृतिक समरसता का भी सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर समाजसेवी सचिन जायसवाल, सुमित जायसवाल और अभिषेक सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *