शिव बारात में झूमें भक्त:गोरखपुर में गाजे- बाजे के साथ नाचते निकले, गूंजा ‘हर हर महादेव’

शिव बारात में झूमें भक्त:गोरखपुर में गाजे- बाजे के साथ नाचते निकले, गूंजा ‘हर हर महादेव’

गोरखपुर में महाशिवरात्रि पर शिव- पार्वती विवाह का भव्य आयोजन किया गया। सम्मय माता मंदिर समिति और राधा रानी सेवा संस्थान की ओर से भव्य शिव बारात निकाली गई। जिसमें ढोल- नगाड़ें और गाजे- बाजे के साथ श्रद्धालु नाचते- गाते भगवान शिव के रथ के आगे- आगे चल रहे थे। शिव बारातियों से सजी झांकी का नजारा देखते बन रहा था। बारात रामलीला मैदान से निकल कर सम्मय माता मंदिर जाकर रुकी, जहां दुल्हन के रूप में सजी मां पार्वती इंतजार कर रही थी। मंत्रोच्चारण के बीच शिव-पार्वती विवाह हुआ शिव आरती कर बारातियों का स्वागत किया गया। उसके बाद मंत्रोच्चारण के बीच शिव-पार्वती विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान मृदुलानंद शास्त्री ने शिव- पार्वती विवाह कथा का वर्णन कर सभी श्रद्धालु को मंत्रमुग्ध किया। महागौरी की विदाई प्रसंग सुन भावुक हुए भक्त मृदुलानंद शास्त्री ने महागौरी की विदाई का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि बेटी कितनी भी दुलारी क्यों ना हो, उन्हें एक दिन ससुराल जाने का प्रावधान है। विदाई के समय माता पार्वती और उनकी मां मैना रानी दोनों के आंखों से आंसुओं की धार बह निकली। इस प्रसंग को सुनकर उपस्थित सभी भक्त भावविह्वल होकर रोने लगे। उधर दूसरी तरफ बारात का व्याख्यान करते हुए भूत-प्रेत शंकर के आदिगणों की चर्चा करते हुए महाराज ने भक्तजनों को खूब हंसाया। इस आयोजन में सम्मय माता मंदिर समिति के अध्यक्ष रामदास मिश्रा, आचार्य दुखहरण पाठक, अमर त्रिपाठी और राधा रानी सेवा संस्थान के अध्यक्ष त्रिभुवन , कन्हैया, राकेश मणि के साथ अन्य समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। दूर-दूर से आए भक्तों ने श्रद्धापूर्वक कथा का रसपान किया। साथ ही साथ इस कथा के अंतर्गत शंकर जी की बारात रथ डीजे और झांकी नृत्य के साथ बड़े ही भव्य ढंग से शोभा यात्रा निकाला गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *