यज्ञ में हवन करते श्रद्धालु झुलसा, गंभीर रूप से घायल:कटनी में हवन सामग्री डालते ही भड़की आग, 35% तक झुलसा शरीर

यज्ञ में हवन करते श्रद्धालु झुलसा, गंभीर रूप से घायल:कटनी में हवन सामग्री डालते ही भड़की आग, 35% तक झुलसा शरीर

कटनी के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया में एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान एक श्रद्धालु आग की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। उन्हें बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। हवन कुंड के पास बैठकर कर रहे थे पूजा यह घटना खमरिया स्थित शिव मंदिर में आयोजित यज्ञ के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, वन स्वरूप नाम के 52 वर्षीय व्यक्ति हवन कुंड के पास बैठकर विधि-विधान से पूजन कर रहे थे। हवन सामग्री अग्नि में डालते ही अचानक आग भड़क उठी और उन्होंने अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, वन स्वरूप काफी हद तक झुलस चुके थे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों के अनुसार, पीड़ित लगभग 35 प्रतिशत तक झुलस गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति वर्तमान में स्थिर बताई जा रही है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *