मासूम बच्ची को हाथों में लेकर इलाज के लिए दौड़े, एमपी में भीषण हादसा में श्रद्धालु की मौत, 5 घायल

मासूम बच्ची को हाथों में लेकर इलाज के लिए दौड़े, एमपी में भीषण हादसा में श्रद्धालु की मौत, 5 घायल

मध्यप्रदेश में श्रद्धालुओं के साथ भीषण हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि 5 घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यूपी का एक परिवार महाकाल के दर्शन कर लौट रहा था तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें परिवार फंस गया। प्रदेश के गुना में यह हादसा हुआ। अस्पताल में एक शख्स मासूम बच्ची को हाथों में लेकर इलाज के लिए दौड़ते नजर आए।

श्रद्धालुओं के साथ यह हादसा गुना बायपास पर हुआ। एक्सीडेंट होते ही रोड से आ जा रहे लोगों ने प्रभावितों की मदद की। पुलिस को भी सूचना दी। कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

बताया जा रहा है कि यूपी के अग्रवाल परिवार के सदस्य उज्जैन से दर्शन कर वापस जा रहे थे। गुना बायपास पर उनकी गाडी पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायल हो गए। उन्हें तुरंत गुना जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है।

खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *