वक्फ बोर्ड की तरह सनातन बोर्ड बने इसकी मांग को लेकर पिछले लंबे समय से अभियान चला रहे देवकी नंदन महाराज से दैनिक भास्कर ने खास बातचीत की। प्रसिद्ध धर्माचार्य और कथा वाचक देवकी नंदन महाराज का कहना है धीरे धीरे चल रहे,एक दिन कामयाबी जरूर मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिरों को सरकार से मुक्त कराया जाएगा। मुहिम चल रही,जनता भी चाहती है सनातन बोर्ड कथा वाचक देवकी नंदन महाराज ने सनातन बोर्ड की चल रही मांग को लेकर कहा कि धीरे धीरे चल रहे हैं,मुहिम चल रही है,जल्द कामयाबी मिलेगी। उन्होंने कहा लोग सनातन पथ पर चल रहे हैं और आशा एसी है हम होंगे कामयाब। देवकी नंदन महाराज ने कहा कि मंदिरों को सरकार से मुक्त कराने में कामयाब होंगे यह जनता भी चाहती है। उन्होंने कहा कुछ दिन बाद सभी को अच्छा संदेश मिलेगा। अगर मुसलमान होता तो समर्थन मिल जाता सनातन बोर्ड की मांग को लेकर चल रहे देवकी नंदन महाराज को कितना समर्थन मिल रहा है इसको लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अगर वह मुसलमान होते तो समर्थन मिल जाता,अगर क्रिश्चियन होता तो मिल जाता। मगर हिंदू हूं,सनातन धर्म की बात कर रहा हूं शायद इसलिए। उन्होंने कहा मिलेगा एक दिन समर्थन जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा समर्थन मिल रहा है,लेकिन जितना मिलना चाहिए वह नहीं है क्योंकि हमारी संख्या भी ज्यादा है। हिंदू जागरण अभियान आगरा में क्यों धर्माचार्य देवकी नंदन महाराज से सवाल किया कि हिंदू जागरण अभियान आगरा में क्यों। उन्होंने इस सवाल के जवाब में कहा कि चलते रहिए। अभी मथुरा के आसपास पहले मैसेज पहुंचा रहे फिर मथुरा तो हमारा है ही यहां जब चाहेंगे तब कर लेंगे। आगरा में मस्जिद की मूर्तियां होने का दावा करने वाले देवकी नंदन महाराज ने कहा वह भी होगा सुप्रीम कोर्ट का एक ऑर्डर है जिसकी बजह से देरी हो रही है। लेकिन आशा है केस जारी है जल्दी से सुनवाई हो। शस्त्र और शास्त्र हमारे हैं देवकी नंदन महाराज की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वह लाठी लेकर ब्रज परिक्रमा करते नजर आए थे। इस पर उन्होंने कहा शस्त्र और शास्त्र हमारे ऋषि मुनि कहते हैं,हमारे देवता रखते हैं। उन्होंने कहा शस्त्र से भी किसी को डर नहीं और शास्त्र से भी किसी को डर नहीं। देवकी नंदन महाराज ने कहा शस्त्र और शास्त्र से उसी को डर होता है जो खल होता है। जो धर्म के रास्ते पर नहीं चलता अधर्म के रास्ते पर चलता है उसे शस्त्र से भी डर लगता है और शास्त्र से भी।
देवकी नंदन महाराज ने इशारों इशारों में कहा कि वृंदावन में बंदर बहुत हैं,जीवन में और कोई बंदर परेशान न करे इसके लिए लट्ठ होना जरूरी है। जो योजना बनाते हैं वह मंदिरों का पैसा लेते हैं देवकी नंदन महाराज ने मंदिरों पर सरकार के अधिपत्य को लेकर कहा कि इसीलिए हम सनातन बोर्ड की मांग कर रहे हैं। यह सभी हिंदुओं को समझना होगा,यह एक मंदिर की बात नहीं एक एक कर सभी मंदिर जाएंगे। उन्होंने कहा जहां पब्लिक ज्यादा जाएगी जहां पैसा ज्यादा आयेगा,जो योजना बनाते हैं वह सब मंदिरों का पैसा लेंगे। उस पैसा का चवन्नी भी धर्म में प्रयोग नहीं होगा। उसका वही उपयोग होगा जो वहां के उस समय के ऑफिसर चाहेंगे। उन्होंने कहा वह प्रयास तब तक करेंगे जब तक जीवित हैं।


