गयाजी के बोधगया नगर परिषद क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं जारी हैं। सभापति प्रतिनिधि विजय मांझी ने बताया कि इन योजनाओं में पार्क निर्माण, जलापूर्ति, सीवरेज, सड़क-नाली निर्माण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शामिल हैं। वार्ड संख्या-21 नोड-1 के पास तीन करोड़ पांच लाख रुपये की लागत से एक पार्क का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, वार्ड संख्या-13 न्यू तारीडी में भी एक करोड़ तिहत्तर लाख रुपये की लागत से एक अन्य पार्क विकसित किया जा रहा है। शहर में जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए 51 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज सिस्टम बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 148 करोड़ रुपये और सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 179 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। नगर परिषद ने शहर के सभी वार्डों में 3000 स्ट्रीट लाइटें और 79 हाई मास्ट लाइटें लगाई हैं, जिससे रात में रोशनी की व्यवस्था बेहतर हुई है। प्रमुख स्थलों पर ‘आई लव यू बोधगया’ बोर्ड और पांच प्रवेश द्वारों पर वेलकम गेट भी बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल 5329 लाभुकों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें वर्ष 2020-21 में 206, वर्ष 2021-22 में 884 और वर्ष 2024-25 में 4239 लाभुक शामिल हैं। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्रसंस्करण इकाई की स्थापना के लिए लगभग पांच एकड़ भूमि चिन्हित की गई है, जिस पर कार्य प्रगति पर है। सड़क और नाली निर्माण पर भी महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। वर्ष 2023-24 में निविदा के माध्यम से सात करोड़ तीस लाख रुपये और विभागीय स्तर पर एक करोड़ 36 लाख रुपये खर्च किए गए। वर्ष 2024-25 में 15 करोड़ 86 लाख रुपये तथा विभागीय स्तर से चार करोड़ 67 लाख 88 हजार रुपये की लागत से पथ एवं नाली निर्माण कार्य कराए गए हैं। गयाजी के बोधगया नगर परिषद क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं जारी हैं। सभापति प्रतिनिधि विजय मांझी ने बताया कि इन योजनाओं में पार्क निर्माण, जलापूर्ति, सीवरेज, सड़क-नाली निर्माण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शामिल हैं। वार्ड संख्या-21 नोड-1 के पास तीन करोड़ पांच लाख रुपये की लागत से एक पार्क का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, वार्ड संख्या-13 न्यू तारीडी में भी एक करोड़ तिहत्तर लाख रुपये की लागत से एक अन्य पार्क विकसित किया जा रहा है। शहर में जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए 51 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज सिस्टम बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 148 करोड़ रुपये और सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 179 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। नगर परिषद ने शहर के सभी वार्डों में 3000 स्ट्रीट लाइटें और 79 हाई मास्ट लाइटें लगाई हैं, जिससे रात में रोशनी की व्यवस्था बेहतर हुई है। प्रमुख स्थलों पर ‘आई लव यू बोधगया’ बोर्ड और पांच प्रवेश द्वारों पर वेलकम गेट भी बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल 5329 लाभुकों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें वर्ष 2020-21 में 206, वर्ष 2021-22 में 884 और वर्ष 2024-25 में 4239 लाभुक शामिल हैं। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्रसंस्करण इकाई की स्थापना के लिए लगभग पांच एकड़ भूमि चिन्हित की गई है, जिस पर कार्य प्रगति पर है। सड़क और नाली निर्माण पर भी महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। वर्ष 2023-24 में निविदा के माध्यम से सात करोड़ तीस लाख रुपये और विभागीय स्तर पर एक करोड़ 36 लाख रुपये खर्च किए गए। वर्ष 2024-25 में 15 करोड़ 86 लाख रुपये तथा विभागीय स्तर से चार करोड़ 67 लाख 88 हजार रुपये की लागत से पथ एवं नाली निर्माण कार्य कराए गए हैं।


