बिहार के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं:संजय सरावगी ने कहा- बजट महिलाओं के सशक्तिकरण को ध्यान में रख कर तैयार किया

बिहार के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं:संजय सरावगी ने कहा- बजट महिलाओं के सशक्तिकरण को ध्यान में रख कर तैयार किया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दरभंगा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बजट का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से प्रस्तुत यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है,जो देश को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बनाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह बजट किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार देने और महिलाओं के सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। असाध्य बीमारियों की दवाओं की कीमतों में कमी आम जनता के लिए बड़ी राहत है और यह सरकार की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है। बिहार के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं संजय सरावगी ने कहा कि जब देश आगे बढ़ेगा तो बिहार भी आगे बढ़ेगा और बिना बिहार के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष नजर हमेशा बिहार और मिथिला पर रहती है और केंद्र सरकार राज्य के विकास को प्राथमिकता दे रही है। बजट विकसित भारत के लक्ष्य को गति देने वाला दूरदर्शी बजट है, जिसमें आर्थिक विकास को तेज करने, सभी वर्गों को समान अवसर देने और सबका साथ–सबका विकास के सिद्धांत को मजबूत करने का प्रयास किया गया है। बजट में छोटे और मझोले उद्योगों को बढ़ावा देने, निर्यात बढ़ाने और आयात घटाने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों और “लखपति दीदी” योजना को विस्तार देने का प्रावधान किया गया है, जिससे बिहार की महिलाएं और अधिक आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन, बैटरी, जूते और कपड़ों सहित कई वस्तुओं को सस्ता करने के प्रावधान से आम लोगों को राहत मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि यह बजट बिहार के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देगा और राज्य को देश की प्रगति में मजबूत भागीदार बनाएगा। अंत में उन्होंने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दरभंगा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बजट का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से प्रस्तुत यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है,जो देश को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बनाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह बजट किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार देने और महिलाओं के सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। असाध्य बीमारियों की दवाओं की कीमतों में कमी आम जनता के लिए बड़ी राहत है और यह सरकार की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है। बिहार के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं संजय सरावगी ने कहा कि जब देश आगे बढ़ेगा तो बिहार भी आगे बढ़ेगा और बिना बिहार के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष नजर हमेशा बिहार और मिथिला पर रहती है और केंद्र सरकार राज्य के विकास को प्राथमिकता दे रही है। बजट विकसित भारत के लक्ष्य को गति देने वाला दूरदर्शी बजट है, जिसमें आर्थिक विकास को तेज करने, सभी वर्गों को समान अवसर देने और सबका साथ–सबका विकास के सिद्धांत को मजबूत करने का प्रयास किया गया है। बजट में छोटे और मझोले उद्योगों को बढ़ावा देने, निर्यात बढ़ाने और आयात घटाने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों और “लखपति दीदी” योजना को विस्तार देने का प्रावधान किया गया है, जिससे बिहार की महिलाएं और अधिक आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन, बैटरी, जूते और कपड़ों सहित कई वस्तुओं को सस्ता करने के प्रावधान से आम लोगों को राहत मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि यह बजट बिहार के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देगा और राज्य को देश की प्रगति में मजबूत भागीदार बनाएगा। अंत में उन्होंने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *