SRH की हार के बावजूद नीतीश रेड्डी और हेनरिक ने किया बड़ा कारनामा, पलट दिया IPL का रिकॉर्ड बुक

SRH की हार के बावजूद नीतीश रेड्डी और हेनरिक ने किया बड़ा कारनामा, पलट दिया IPL का रिकॉर्ड बुक

IPL 2026 Record: आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में रविवार को राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ हो रही है। नीतीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। नीतीश-क्लासेन की जोड़ी के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

5वें विकेट के लिए जोड़े 116 रन

26 रनों के स्कोर पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की पारी को नीतीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी निभाई। यह आईपीएल इतिहास में एसआरएच की ओर से पांचवें विकेट या उससे निचले क्रम के बल्लेबाजों द्वारा की गई सबसे बड़ी साझेदारी है। क्लासेन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। वहीं, नीतीश भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 33 गेंदों में 56 रन बनाए। नीतीश ने अपनी इस पारी में 3 चौके और 5 छक्के लगाए।

एलएसजी के खिलाफ टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा को मोहम्मद शमी ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। वहीं, ट्रेविस हेड को भी शमी ने 7 रनों के स्कोर पर आउट किया। कप्तान ईशान किशन भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और प्रिंस यादव की बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। लियाम लिविंगस्टन ने 20 गेंदों का सामना करने के बाद 14 रन बनाए। इसके बाद नीतीश और क्लासेन की जोड़ी ने मोर्चा संभाला और अहम साझेदारी निभाई।

शमी ने SRH की शुरुआत की खराब

हर्ष दुबे खाता तक नहीं खोल सके, तो शिवांग कुमार 5 रन बनाकर आउट हुए। हर्षल पटेल 4 रन बनाकर रनआउट हुए। क्लासेन-नीतीश की दमदार पारियों के बूते सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 156 रन लगाने में सफल रही। गेंदबाजी में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मोहम्मद शमी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं, प्रिंस यादव ने 34 रन देकर दो विकेट निकाले। आवेश खान ने 4 ओवर में 36 रन देने के बाद 2 विकेट झटके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *