नवगछिया में सड़क हादसों के बावजूद नहीं रुक रही स्टंटबाजी:पुलिस की चेतावनी भी बेअसर, घटनाओं को दे रहे दावत

नवगछिया में सड़क हादसों के बावजूद नहीं रुक रही स्टंटबाजी:पुलिस की चेतावनी भी बेअसर, घटनाओं को दे रहे दावत

भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया में हालिया भीषण सड़क हादसे के बावजूद फोरलेन और ग्रामीण सड़कों पर खतरनाक बाइक स्टंट का सिलसिला जारी है। यातायात पुलिस द्वारा कुछ युवकों का चालान काटकर चेतावनी देने के बाद भी इन गतिविधियों पर कोई ठोस असर नहीं पड़ा है।
बताया जा रहा है कि वही युवक अब ग्रामीण सड़कों के अलग-अलग स्थानों पर दोबारा स्टंट करते नजर आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये युवक तेज रफ्तार में बाइक का अगला पहिया उठाकर (व्हीली) चलाते हैं, बिना हेलमेट करतब दिखाते हैं और अन्य वाहनों के बीच लापरवाही से बाइक दौड़ाते हैं। इससे आम राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ रही है। गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व झंडापुर थाना क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी के कारण एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई थी। तीन गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 10 से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। स्थानीय निवासी सुबोध मंडल, होरिल दास और मंजू देवी ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि यदि पहली ही बार सख्त कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त किया जाता, लाइसेंस निलंबित किया जाता या कड़ी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाती, तो दोबारा ऐसी नौबत नहीं आती। लोगों का आरोप है कि सिर्फ चालान काटने और चेतावनी देने से मनचलों का मनोबल बढ़ रहा है। इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि संबंधित वीडियो उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वीडियो मंगवाकर जांच कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया में हालिया भीषण सड़क हादसे के बावजूद फोरलेन और ग्रामीण सड़कों पर खतरनाक बाइक स्टंट का सिलसिला जारी है। यातायात पुलिस द्वारा कुछ युवकों का चालान काटकर चेतावनी देने के बाद भी इन गतिविधियों पर कोई ठोस असर नहीं पड़ा है।
बताया जा रहा है कि वही युवक अब ग्रामीण सड़कों के अलग-अलग स्थानों पर दोबारा स्टंट करते नजर आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये युवक तेज रफ्तार में बाइक का अगला पहिया उठाकर (व्हीली) चलाते हैं, बिना हेलमेट करतब दिखाते हैं और अन्य वाहनों के बीच लापरवाही से बाइक दौड़ाते हैं। इससे आम राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ रही है। गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व झंडापुर थाना क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी के कारण एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई थी। तीन गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 10 से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। स्थानीय निवासी सुबोध मंडल, होरिल दास और मंजू देवी ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि यदि पहली ही बार सख्त कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त किया जाता, लाइसेंस निलंबित किया जाता या कड़ी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाती, तो दोबारा ऐसी नौबत नहीं आती। लोगों का आरोप है कि सिर्फ चालान काटने और चेतावनी देने से मनचलों का मनोबल बढ़ रहा है। इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि संबंधित वीडियो उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वीडियो मंगवाकर जांच कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *