‘शराबबंदी के बावजूद हो रहा खुलेआम नशा’:कुर्सेला में स्मैक-शराब के खिलाफ महापंचाय, ग्रामीण बोले- पुलिस कार्रवाई करे

‘शराबबंदी के बावजूद हो रहा खुलेआम नशा’:कुर्सेला में स्मैक-शराब के खिलाफ महापंचाय, ग्रामीण बोले- पुलिस कार्रवाई करे

कटिहार के कुर्सेला नगर पंचायत की बस्ती में रविवार को ग्रामीणों ने महापंचायत का आयोजन किया। यह महापंचायत स्मैक और अवैध शराब की बिक्री तथा नशाखोरी से फैल रही अराजकता के खिलाफ बुलाई गई थी। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लेकर नशे के बढ़ते कारोबार पर चिंता व्यक्त की और इसे तत्काल बंद करने की मांग की। पुलिस को सूचना देने के बाद भी गश्ती दल नहीं भेजा जाता महापंचायत में विनीका कुमारी ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद खुलेआम नशा किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी गश्ती दल नहीं भेजा जाता, जिससे नशे का धंधा बेरोकटोक जारी है। विनीका कुमारी ने चिंता व्यक्त की कि इससे बच्चे और घर के कमाने वाले सदस्य बर्बाद हो रहे हैं। शनिचरी देवी बोलीं-नशे के बाद लोग अभद्र व्यवहार करते एक अन्य ग्रामीण आशा देवी ने कहा कि नशे के कारण नौजवान बिगड़ रहे हैं और नशे की हालत में तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे आम लोग भी परेशान हैं। शनिचरी देवी ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि स्मैक, ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले लोग रात में घरों के दरवाजे खटखटाते हैं और अभद्र व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में लोग अपनी बेटियों को भी नशेड़ियों से बचाने के लिए छिपाकर रखने को मजबूर हैं। नशे के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कुर्सेला थाने को एक आवेदन सौंपा है। इसमें नशे के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें दंडित किया जाए। उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाए। कुर्सेला बस्ती में स्मैक और शराब की बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा आयोजित यह महापंचायत एक महत्वपूर्ण पहल है। ग्रामीण चाहते हैं कि नशे के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगे और इसमें शामिल दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। कटिहार के कुर्सेला नगर पंचायत की बस्ती में रविवार को ग्रामीणों ने महापंचायत का आयोजन किया। यह महापंचायत स्मैक और अवैध शराब की बिक्री तथा नशाखोरी से फैल रही अराजकता के खिलाफ बुलाई गई थी। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लेकर नशे के बढ़ते कारोबार पर चिंता व्यक्त की और इसे तत्काल बंद करने की मांग की। पुलिस को सूचना देने के बाद भी गश्ती दल नहीं भेजा जाता महापंचायत में विनीका कुमारी ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद खुलेआम नशा किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी गश्ती दल नहीं भेजा जाता, जिससे नशे का धंधा बेरोकटोक जारी है। विनीका कुमारी ने चिंता व्यक्त की कि इससे बच्चे और घर के कमाने वाले सदस्य बर्बाद हो रहे हैं। शनिचरी देवी बोलीं-नशे के बाद लोग अभद्र व्यवहार करते एक अन्य ग्रामीण आशा देवी ने कहा कि नशे के कारण नौजवान बिगड़ रहे हैं और नशे की हालत में तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे आम लोग भी परेशान हैं। शनिचरी देवी ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि स्मैक, ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले लोग रात में घरों के दरवाजे खटखटाते हैं और अभद्र व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में लोग अपनी बेटियों को भी नशेड़ियों से बचाने के लिए छिपाकर रखने को मजबूर हैं। नशे के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कुर्सेला थाने को एक आवेदन सौंपा है। इसमें नशे के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें दंडित किया जाए। उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाए। कुर्सेला बस्ती में स्मैक और शराब की बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा आयोजित यह महापंचायत एक महत्वपूर्ण पहल है। ग्रामीण चाहते हैं कि नशे के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगे और इसमें शामिल दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *