बीफ और हिन्दु-मुस्लिम के तमाम विवादों के बाद भी The Kerla Story 2 हुई कामयाब! कमाए इतने करोड़

बीफ और हिन्दु-मुस्लिम के तमाम विवादों के बाद भी The Kerla Story 2 हुई कामयाब! कमाए इतने करोड़

The Kerla Story 2 Box Office: फिल्म ‘द केरला स्टोरी‘ के बाद इसके दूसरे पार्ट से ऑडियंस को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ लंबी कानूनी लड़ाई के बाद शुक्रवार शाम तक थिएटर में पहुंची। तो कुछ जगह 7 बजे का शो हुआ तो कुछ जगह 8 बजे और कईयों को फिल्म के रिलीज की जानकारी भी नहीं थी। ऐसे में फिल्म ने पहले दिन खास कमाई नहीं की, लेकिन दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने उम्मीदों से बेहतर परफॉर्म किया।

ये आंकड़ा बढ़ सकता है

Sacnilk के मुताबिक ‘द केरला स्टोरी 2’ ने अपने रिलीज वाले दिन 75 लाख की कमाई की और दूसरे दिन यानी 28 फरवरी शनिवार को 4.65 करोड़ (अर्ली कलेक्शन) कमाए। बता दें, ये आंकड़ा बढ़ सकता है। फिल्म का कुल कलेक्शन 5.4 करोड़ हो गया है और आज रविवार को भी फिल्म अच्छा बिजनेस कर सकती है, उम्मीद है।

विपुल अमृतपाल शाह के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ में 3 हिंदू लड़कियों की कहानी दिखाई गई है जिनका धर्म परिवर्तन किया जाता है। फिल्म में प्यार और धोखे को दिखाया गया है। हालांकि, कुछ के मुताबिक ये फिल्म एक प्रोपेगंडा मानी गई थी। साथ ही, रिसर्च की कमी, बोझिल सीन ऑडियंस को पसंद नहीं आ रहे हैं। इस फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओजा, अदिति भाटिया, सुमित गहलावत, पूर्वा पराग, अर्जन सिंह, अलका अमीन और युक्तम नजर आई हैं। तो वहीं इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले विपुल अमृतपाल सिंह ने ही अमरनाथ झा के साथ मिलकर कहानी लिखी है।

फिल्म में केरला का कोई कनेक्शन नहीं

इतना ही नहीं, अगर ऑडियंस रिएक्शन की बात करें तो ‘द केरला स्टोरी 2’ को खास पसंद नहीं किया जा रहा है , बल्कि इसे रिसर्च की कमी और फीकी स्क्रिप्ट मानी गई है। कईयों के अनुसार, इस फिल्म में केरला का कोई कनेक्शन नहीं दिखाया गया है, इसके बावजूद फिल्म का नाम ‘द केरला स्टोरी 2’ रखा गया। बता दें, इस फिल्म को मेकर्स ने 30 करोड़ रुपए के बजट में बनाया है।

तो वहीं अगर साल 2023 में आई ‘द केरला स्टोरी’ की बात करें तो इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बालानी, सिद्धि इदनानी ने लीड रोल निभाया था और फिल्म को 15 से 20 करोड़ के बजट में बनाया गया था और कमाई हुई थी 300 करोड़ से ज्यादा। विवादों के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। हालांकि, फिल्म का दूसरा पार्ट वैसा कमाल करता नहीं दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *