भास्कर न्यूज |चतरा गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में समीक्षा बैठक हुई । बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह की रूप-रेखा तैयार करते हुए कार्यक्रम आयोजन से जुड़े प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान परेड, झंडोत्तोलन, सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने मुख्य समारोह स्थल के साथ-साथ सभी सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त परेड की तैयारी, झांकियों की थीम, राष्ट्रगान, परेड निरीक्षण हेतु जीप की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। बैठक में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की साफ-सफाई, लाउडस्पीकर, पेयजल, एलईडी स्क्रीन सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए। साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों एवं अन्य व्यक्तियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित करने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, नगर परिषद के सिटी मिशन मैनेजर, नजारत उप समाहर्ता विनय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। भास्कर न्यूज |चतरा गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में समीक्षा बैठक हुई । बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह की रूप-रेखा तैयार करते हुए कार्यक्रम आयोजन से जुड़े प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान परेड, झंडोत्तोलन, सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने मुख्य समारोह स्थल के साथ-साथ सभी सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त परेड की तैयारी, झांकियों की थीम, राष्ट्रगान, परेड निरीक्षण हेतु जीप की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। बैठक में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की साफ-सफाई, लाउडस्पीकर, पेयजल, एलईडी स्क्रीन सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए। साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों एवं अन्य व्यक्तियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित करने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, नगर परिषद के सिटी मिशन मैनेजर, नजारत उप समाहर्ता विनय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।


