डिप्टी CMHO डॉ. महेंद्र सिंह गुर्जर का PG-पीडियाट्रिक्स में चयन:चिकित्सा अधिकारियों ने किया सम्मान; कई योजनाओं में जिले को टॉप पर पहुंचाया

डिप्टी CMHO डॉ. महेंद्र सिंह गुर्जर का PG-पीडियाट्रिक्स में चयन:चिकित्सा अधिकारियों ने किया सम्मान; कई योजनाओं में जिले को टॉप पर पहुंचाया

दौसा डिप्टी सीएमएचओ (परिवार कल्याण) डॉ. महेंद्र सिंह गुर्जर का पीजी शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिक्स) में चयन होने पर सीएमएचओ कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। डिप्टी सीएमएचओ ने निष्ठा के साथ प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन किया। उनके नेतृत्व में जिला स्तर पर कायाकल्प, राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन क्वालिटी कार्यक्रम और परिवार कल्याण कार्यक्रम विशेष रूप से सफल रहे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्टॉप डायरिया कैंपेन, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान, पोषण कार्यक्रम, विटामिन अनुपूरण, परिवार कल्याण गतिविधियां और अन्य मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया। स्वास्थ्य विभाग एवं एनएचएम के प्रमुख संकेतकों, सूचकांकों में भी सुधार किया। इसके अलावा विश्व जनसंख्या दिवस, पीसीपीएनडीटी एक्ट का सख्ती से पालन, आरटीआई और न्यायालयीन प्रकरणों का निस्तारण भी उनके कार्यक्षेत्र में शामिल रहा। साथ में विभागीय जांच, कानूनी मामलों और नियामक प्रक्रियाओं को नियमानुसार संपन्न कराया, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित हुई। इसके साथ ही डॉ. महेन्द्र सिंह गुर्जर की कार्यशैली में जनहित सर्वोपरि रहा। मरीजों के हित को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने सरकारी योजनाओ का लाभ अधिकतम जरूरतमंदों तक पहुंचाया। उत्कृष्ट सेवाओं एवं कार्यकुशलता के लिए उन्हें उपखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर जनप्रतिनिधि और उच्च अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. सीताराम मीना, आरसीएचओ डॉ. बीएल मीना, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. दीपक शर्मा, डीपीसी डॉ. संदीप शारदा, डीटीओ डॉ. रविशंकर नागर एवं विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *