डिप्टी सीएम बोले- अखिलेश यादव तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले:कहा- तुष्टिकरण की राजनीति के बिना अखिलेश प्रधानी का चुनाव तक नहीं जीत सकते

डिप्टी सीएम बोले- अखिलेश यादव तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले:कहा- तुष्टिकरण की राजनीति के बिना अखिलेश प्रधानी का चुनाव तक नहीं जीत सकते

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। मेरठ दौरे पर आए डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। वह जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव जाति और धर्म की राजनीति न करें तो आने वाले समय में उनके लिए प्रधानी का चुनाव जीतना भी मुश्किल हो जाएगा। अब एक नजर डिप्टी सीएम के मेरठ दौरे पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक गुरुवार को मेरठ के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने शहर में आयोजित कई अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत की। अपने दौरे के क्रम में वह मेरठ के प्यारे लाल शर्मा स्मारक पहुंचे, जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में उन्होंने प्रतिभाग किया। प्रदेश के हालातों पर खुलकर की बात कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश की राजनीति और मौजूदा हालात पर खुलकर अपनी बात रखी। डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास विकास का कोई ठोस एजेंडा नहीं है। अखिलेश यादव केवल जाति और धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, जबकि जनता अब इन बातों को अच्छी तरह समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन चाहती है, न कि तुष्टिकरण की राजनीति। युवराज मेहता कांड पर दी तीखी प्रतिक्रिया डिप्टी सीएम हाल ही में गाजियाबाद में सामने आए युवराज मेहता कांड पर भी बोले। उन्होंने कहा- इस मामले को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है और एसआईटी का गठन कर चुकी है। जांच चल रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बोले- बख्शे नहीं जाएंगे ज्वालागढ़ के दोषी कपसाड़ और ज्वालागढ़ कांड को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इन दोनों मामले में भी किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के बाद जो भी आरोपी सामने आएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगा। उच्च अधिकारी इस मामले की लगातार निगरानी कर रहे हैं। शासन भी नजर बनाए हुए है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *