बिहार में 3 न्यूक्लियर पावर प्लांट लगेंगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर बताया कि इसकी तैयारी शुरू हो गई है। ये प्लांट सीवान, बांका और रजौली में लगेंगे। सम्राट चौधरी ने X पर लिखा, ‘केंद्र सरकार द्वारा बिहार के सीवान, बांका और रजौली में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने की तैयारी शुरू हुई। इसके लिए सीवान, बांका और रजौली में NPCIL–NTPC ने सर्वे का काम शुरू हो गया है।’ ‘NPCIL–NTPC की संयुक्त टीम तीनों जगहों पर भूकम्प, पानी की उपलब्धता, जमीन की उपलब्धता, आबादी का घनत्व तथा जमीन की स्थिति से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। संयुक्त टीम केंद्र और राज्य सरकार को जल्द ही अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। देश में 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य जल्द पूरा हो सके, इसके लिए ये कदम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।’ बक्सर दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बक्सर के दौरे पर हैं। जिले के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। नवानगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण करेंगे। उनके साथ अधिकारियों का एक दल भी बक्सर गया है। मुख्यमंत्री बक्सर में स्थित वन्य जीव बचाव केंद्र का निरीक्षण भी करेंगे। इसके अलावा वे गंगा नदी पर बने पुल का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और निर्माणाधीन पुल के काम का जायजा लेंगे। राजद के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं रितु जायसवाल बनाएंगी नई पार्टी राजद के महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा, ‘अगले कुछ महीनों में मैं बिहार के युवाओं से, खासकर महिलाओं से, संवाद करूंगी। इस संवाद के आधार पर मैं एक राजनीतिक पार्टी बनाने पर विचार करूंगी। ‘एक ऐसी राजनीतिक पार्टी, जहां महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिले, जहां युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिले, जहां टिकटों की खरीद-फरोख्त न होती हो, और जहां परिवारवाद के लिए कोई जगह न हो। आपके सुझाव और आपकी आलोचना, दोनों का ही स्वागत रहेगा।’ बिहार की राजनीतिक अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….. बिहार में 3 न्यूक्लियर पावर प्लांट लगेंगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर बताया कि इसकी तैयारी शुरू हो गई है। ये प्लांट सीवान, बांका और रजौली में लगेंगे। सम्राट चौधरी ने X पर लिखा, ‘केंद्र सरकार द्वारा बिहार के सीवान, बांका और रजौली में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने की तैयारी शुरू हुई। इसके लिए सीवान, बांका और रजौली में NPCIL–NTPC ने सर्वे का काम शुरू हो गया है।’ ‘NPCIL–NTPC की संयुक्त टीम तीनों जगहों पर भूकम्प, पानी की उपलब्धता, जमीन की उपलब्धता, आबादी का घनत्व तथा जमीन की स्थिति से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। संयुक्त टीम केंद्र और राज्य सरकार को जल्द ही अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। देश में 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य जल्द पूरा हो सके, इसके लिए ये कदम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।’ बक्सर दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बक्सर के दौरे पर हैं। जिले के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। नवानगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण करेंगे। उनके साथ अधिकारियों का एक दल भी बक्सर गया है। मुख्यमंत्री बक्सर में स्थित वन्य जीव बचाव केंद्र का निरीक्षण भी करेंगे। इसके अलावा वे गंगा नदी पर बने पुल का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और निर्माणाधीन पुल के काम का जायजा लेंगे। राजद के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं रितु जायसवाल बनाएंगी नई पार्टी राजद के महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा, ‘अगले कुछ महीनों में मैं बिहार के युवाओं से, खासकर महिलाओं से, संवाद करूंगी। इस संवाद के आधार पर मैं एक राजनीतिक पार्टी बनाने पर विचार करूंगी। ‘एक ऐसी राजनीतिक पार्टी, जहां महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिले, जहां युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिले, जहां टिकटों की खरीद-फरोख्त न होती हो, और जहां परिवारवाद के लिए कोई जगह न हो। आपके सुझाव और आपकी आलोचना, दोनों का ही स्वागत रहेगा।’ बिहार की राजनीतिक अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…..


