डिप्टी सीएम भड़के, बोले- पॉलिटिकल रायता फैला देंगे:विधानसभा में सपा विधायक ने पूछा- आपके यहां रायता कहां बनता है

डिप्टी सीएम भड़के, बोले- पॉलिटिकल रायता फैला देंगे:विधानसभा में सपा विधायक ने पूछा- आपके यहां रायता कहां बनता है

यूपी विधानमंडल के छठवें दिन बजट पर चर्चा हो रही है। विधासनभा में NDA के 288 विधायकों में से 60 विधायक और मंत्री भी सदन में मौजूद नहीं है। सत्ता से ज्यादा विपक्ष के विधायक मौजूद हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 1 करोड़ 6 लाख निराश्रित महिलाओं की पेंशन बढ़ाने का ऐलान आज कर सकते हैं। सीएम ने 13 फरवरी को विधानसभा में इसका जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि निराश्रित महिलाओं की पेंशन बढ़ाने की योजना है। योगी सरकार ने 11 फरवरी को अब तक का सबसे बड़ा 9 लाख 12 हजार करोड़ का बजट पेश किया। इसके बाद सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई। इस चर्चा में खूब गहमागहमी दिखी। सीएम योगी ने सपा पर हमला बोला। पहली बार उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बात की। सीएम ने वंदे मातरम का जिक्र भी किया था। कहा- सपा और कांग्रेस के सांसदों ने वंदे मातरम का विरोध किया। लेकिन वंदे मातरम का अपमान कोई नहीं कर सकता। ये हिंदुस्तान की खाएंगे, लेकिन वंदे मातरम नहीं गाएंगे। ऐसे लोगों को यहां रहने का अधिकार नहीं है। जो इसका विरोध करता है, उसका कान पकड़कर बाहर करना चाहिए।
सदन की कार्यवाही से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लााग से गुजर जाइए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *