पूर्णिया में 10 जनवरी की देर रात 24 साल की ऑर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनैद के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि जुनैद ने देह व्यापार के कारोबार से करोड़ों रुपए की संपत्ति बनाई है। शुरुआत में अकेले फिर देह व्यापार में पहले से शामिल एक महिला के साथ मिलकर रैकेट चलाने लगा। रसूखदारों और नेताओं को एक रात के लिए 20 से 30 हजार में लड़कियों की सप्लाई करता था। जुनैद शराब और लड़कियों का शौकीन है। वो मोटर शॉप की आड़ में पूरे रैकेट का संचालन करता था। दरअसल, जुनैद की पत्नी एक पंचायत की उप मुखिया है, जिसका फायदा उठाते हुए उसने कई नेताओं से अपने बेहतर संबंध बनाए। फिर उनका नाम लेकर इस कारोबार के जरिए संपत्ति बनाने लगा। पूर्णिया में बैरियर चौक के पास जुनैद का बड़ा कॉम्प्लेक्स है, जिसमें 40 कमरे हैं। यहीं से 100 मीटर की दूरी पर जुनैद का मकान है, जो करीब 3 बीघा जमीन पर बना है। इसके अलावा, पूर्णिया के लाइन बाजार और रानीपतरा में भी उसकी कई जमीनें हैं। बैरियर चौक के पास वाले मकान के अलावा, डगरूआ में भी उसकी एक कोठी है, जहां आरोपी की उप मुखिया पत्नी रहती है। आरोपी के पास 3 से 4 लग्जरी कार भी है। सबसे पहले जानिए मुख्य आरोपी जुनैद ने कैसे खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पूर्णिया में आर्केस्ट्रा डांसर से हुई क्रूशियल गैंगरेप मामले में परत दर परत कड़ियां खुलने लगी हैं। गैंगरेप का मुख्य आरोपी जुनैद लड़कियों का शौकीन था। शराब और कम उम्र की लड़कियों से अय्याशी उसके शौक में शामिल था। गैंगरेप मामले में अरेस्ट हुई महिला देह व्यापार के जिस धंधे को सालों से ऑपरेट कर रही थी, जुनैद उसमें बराबर का हिस्सेदार था। इस धंधे की काली कमाई से उसने खूब पैसे बनाए। उप मुखिया पति होने का सियासी रसूख दिखाकर लड़कियों को डराता भी था। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी स्थित शिव मंदिर टोला के रहने वाले अनिल कुमार साह बताते हैं कि मोहम्मद जुनैद लड़कियों का शौकीन था। पहली बार जुनैद से उनकी मुलाकात 3 साल पहले हुई थी। जुनैद अपने एक पार्टनर के साथ उनके पास आया और उनका शॉप किराए पर लेने की इच्छा जताई। तब शॉप भी खाली था और अनिल कुमार साह को पैसे की भी सख्त जरूरत थी। लिहाजा, उन्होंने अपनी खाली पड़ी शॉप को किराए पर मोहम्मद जुनैद को दे दिया। किराए की शॉप में पुरानी बाइक, कार की खरीद बिक्री करने लगा मोहम्मद जुनैद आलम और उसके एक पार्टनर ने अनिल साह से लिए किराए की दुकान में पुरानी बाइक और कार की खरीद-बिक्री करनी शुरू की। इसके बाद उसने कारोबार बढ़ाने के नाम पर एक और कमरा किराए पर लिया। अनिल शाह के मुताबिक, मैं प्राइवेट जॉब पर था। जॉब के सिलसिले में दूसरे राज्यों में और जिलों में जाना होता था। मैंने ध्यान नहीं दिया कि आरोपी मोहम्मद जुनैद किराए के कमरे में क्या-क्या करता है। जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद जुनैद किराए के कमरे में पहले अपने शौक को पूरा करने के लिए लड़कियों को लाने लगा। फिर लड़कियों को अपनी जान-पहचान और रसूख के बल पर देह व्यापार के लिए भेजने लगा। अनिल साह के मुताबिक, कुछ महीने पहले एक दिन उनके दुकान में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने रेड किया। दरवाजा तोड़कर कुछ लड़कियों का किराए के कमरे से रेस्क्यू किया। जांच में सामने आया कि जिस किराए के कमरे को मोहम्मद जुनैद ने कार और बाइक की बिक्री के लिए लिया था, वहां किसी महिला साथी की मदद से लड़कियों से धंधा करवाता था। इन बातों की जानकारी के बाद अनिल साह ने जुनैद को दुकान खाली को कहा। आरोप है कि मकान मालिक अनिल साह की ओर से कमरा खाली करने पर जुनैद ने उन्हें धमकाया और दुकान खाली करने से साफ मना कर दिया। उसने तो अनिल साह को पहले अपने उप मुखिया पति होने की धमकी दी। फिर अपनी सियासी जान-पहचान का भी भय दिखाया। कहा कि मेरी पहुंच बड़े पॉलिटिशियन तक है। वो चाहे तो 1 मिनट में उसे रास्ते से हटा सकता है। अनिल साह ने 14 मई 2025 को जुनैद के खिलाफ दिया था आवेदन, नहीं हुई कार्रवाई अनिल साह ने जुनैद के खिलाफ 14 मई 2025 को मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया था, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर उसी वक्त इसे गंभीरता से लिया जाता तो जुनैद पहले ही पकड़ा जाता। शायद ऑर्केस्ट्रा डांसर गैंगरेप की शिकार नहीं बनती। नाम न लिखने की शर्त पर डगरूआ बैरियर चौक स्थित जोया ट्रेडर्स (जहां ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप हुआ) के पास रहने वाले पड़ोसी बताते हैं कि कार बाइक की खरीद बिक्री की आड़ में जुनैद का मुख्य पेशा लड़कियों से देह व्यापार का धंधा करवाना था। वो लड़कियों का शौकीन था। डगरूआ के बैरियर चौक के पास जोया ट्रेडर्स के जिस गोडाउन में 24 साल की युवती से गैंगरेप हुआ। वो अक्सर यहां लड़कियां लेकर आता था। गुंडे बदमाश के साथ शराब और अय्याशी की पार्टी यहां अक्सर चला करती थी। गोडाउन उप मुखिया पति और उसके दोस्तों का अय्याशी का अड्डा था। जुनैद के साथ देह व्यापार में शामिल बेबी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार डगरूआ में रहने वाले जुनैद के एक दोस्त ने बताया कि जुनैद खुद भी देह व्यापार का धंधा ऑपरेट करता था। इसमें उसकी बराबर की हिस्सेदार बेबी नाम की महिला थी। पुलिस ने गैंगरेप मामले में जुनैद के अलावा बेबी नाम की महिला को भी गिरफ्तार किया है। बेबी 10 साल पहले ऑटो चलाती थी। वो पहले मरंगा के हरदा में रहती थी। यहां रहते हुए उसने ऑर्केस्ट्रा में डांस कराने की बात कहकर लड़कियों का बड़ा नेटवर्क बनाया और फिर उनसे देह व्यापार का धंधा कराने लगी। जुनैद और बेबी ने हाई रेट पर लड़कियों को शहर के सफेदपोशों के पास भेजना शुरू कर दिया था। उसके कस्टमर में बड़े डॉक्टर और पॉलिटिशियन हैं। इसके एवज में दोनों एक रात के लिए कस्टमर से 20 से 30 हजार तक चार्ज करते थे। पुलिस ने रेड कर जिस रात नेवा लाल चौक के छठ पोखर इलाके से देह व्यापार का धंधा कराने वाली बेबी को पकड़ा। पूछताछ में उसने खुद ये बात कबूल की। गैंगरेप की वारदात के बाद जो कुछ हुआ, उसका वीडियो आया सामने पहले वारदात के बाद की सामने आए वीडियो की 4 तस्वीरें देखिए वारदात वाली रात के वीडियो में क्या-क्या दिख रहा है मुख्य आरोपी उप मुखिया पति मोहम्मद जुनैद ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात वाली रात का एक वीडियो सामने आया है। 1 मिनट 51 सेकेंड के वीडियो में मुख्य आरोपी जुनैद दिख रहा है, जो पुलिस से उलझता दिख रहा है। वीडियो में पीड़िता भी दिख रही है, जो अपने साथ हुए पूरे घटनाक्रम के बारे में बता रही है। वीडियो की शुरुआत में पुलिस आरोपी को कब्जे में लेती दिख रही है। आरोपी के पास से यानी घटनास्थल से पुलिस एक पिस्टल भी बरामद करती है। वीडियो में दिखाई और सुनाई दे रहा है कि मुख्य आरोपी जुनैद मामले को रफा-दफा करने की कोशिश करता है और अपनी पत्नी के उपमुखिया होने, अपने रसूख का बखान करता है। इस दौरान पुलिस उसे चेताती है और कहती है कि अगर इज्जत से पेश आओगे, पुलिस का जांच में सहयोग करोगे तो ठीक है, नहीं तो सख्ती बरती जाएगी। वीडियो के बैकग्राउंड में पीड़िता भी दिख रही है, जो लगातार रो रही है और अपने साथ हुए वारदात के बारे में बता रही है। मैं दो बच्चों की मां हूं, मुझे ब्रेन ट्यूमर है, मुझे थप्पड़ से मारा… पीड़िता पुलिस की टीम में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों से पूरी घटना बताती है। वो कह रही है कि मुझे पिस्टल दिखाकर धमकाया, फिर कई थप्पड़ मारे। पीड़िता बताती है कि वो दो बच्चों की मां है, उसे ब्रेन ट्यूमर भी है। जब पत्रकार पीड़िता से घटना के बारे में पूछते हैं तो वो कैमरे पर अपने शरीर पर मारपीट के दौरान आए जख्मों को भी दिखाती है। इसके बाद पुलिस आरोपी और पीड़िता दोनों को घटनास्थल से थाना लेकर चली जाती है। पूर्णिया में 10 जनवरी की देर रात 24 साल की ऑर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनैद के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि जुनैद ने देह व्यापार के कारोबार से करोड़ों रुपए की संपत्ति बनाई है। शुरुआत में अकेले फिर देह व्यापार में पहले से शामिल एक महिला के साथ मिलकर रैकेट चलाने लगा। रसूखदारों और नेताओं को एक रात के लिए 20 से 30 हजार में लड़कियों की सप्लाई करता था। जुनैद शराब और लड़कियों का शौकीन है। वो मोटर शॉप की आड़ में पूरे रैकेट का संचालन करता था। दरअसल, जुनैद की पत्नी एक पंचायत की उप मुखिया है, जिसका फायदा उठाते हुए उसने कई नेताओं से अपने बेहतर संबंध बनाए। फिर उनका नाम लेकर इस कारोबार के जरिए संपत्ति बनाने लगा। पूर्णिया में बैरियर चौक के पास जुनैद का बड़ा कॉम्प्लेक्स है, जिसमें 40 कमरे हैं। यहीं से 100 मीटर की दूरी पर जुनैद का मकान है, जो करीब 3 बीघा जमीन पर बना है। इसके अलावा, पूर्णिया के लाइन बाजार और रानीपतरा में भी उसकी कई जमीनें हैं। बैरियर चौक के पास वाले मकान के अलावा, डगरूआ में भी उसकी एक कोठी है, जहां आरोपी की उप मुखिया पत्नी रहती है। आरोपी के पास 3 से 4 लग्जरी कार भी है। सबसे पहले जानिए मुख्य आरोपी जुनैद ने कैसे खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पूर्णिया में आर्केस्ट्रा डांसर से हुई क्रूशियल गैंगरेप मामले में परत दर परत कड़ियां खुलने लगी हैं। गैंगरेप का मुख्य आरोपी जुनैद लड़कियों का शौकीन था। शराब और कम उम्र की लड़कियों से अय्याशी उसके शौक में शामिल था। गैंगरेप मामले में अरेस्ट हुई महिला देह व्यापार के जिस धंधे को सालों से ऑपरेट कर रही थी, जुनैद उसमें बराबर का हिस्सेदार था। इस धंधे की काली कमाई से उसने खूब पैसे बनाए। उप मुखिया पति होने का सियासी रसूख दिखाकर लड़कियों को डराता भी था। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी स्थित शिव मंदिर टोला के रहने वाले अनिल कुमार साह बताते हैं कि मोहम्मद जुनैद लड़कियों का शौकीन था। पहली बार जुनैद से उनकी मुलाकात 3 साल पहले हुई थी। जुनैद अपने एक पार्टनर के साथ उनके पास आया और उनका शॉप किराए पर लेने की इच्छा जताई। तब शॉप भी खाली था और अनिल कुमार साह को पैसे की भी सख्त जरूरत थी। लिहाजा, उन्होंने अपनी खाली पड़ी शॉप को किराए पर मोहम्मद जुनैद को दे दिया। किराए की शॉप में पुरानी बाइक, कार की खरीद बिक्री करने लगा मोहम्मद जुनैद आलम और उसके एक पार्टनर ने अनिल साह से लिए किराए की दुकान में पुरानी बाइक और कार की खरीद-बिक्री करनी शुरू की। इसके बाद उसने कारोबार बढ़ाने के नाम पर एक और कमरा किराए पर लिया। अनिल शाह के मुताबिक, मैं प्राइवेट जॉब पर था। जॉब के सिलसिले में दूसरे राज्यों में और जिलों में जाना होता था। मैंने ध्यान नहीं दिया कि आरोपी मोहम्मद जुनैद किराए के कमरे में क्या-क्या करता है। जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद जुनैद किराए के कमरे में पहले अपने शौक को पूरा करने के लिए लड़कियों को लाने लगा। फिर लड़कियों को अपनी जान-पहचान और रसूख के बल पर देह व्यापार के लिए भेजने लगा। अनिल साह के मुताबिक, कुछ महीने पहले एक दिन उनके दुकान में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने रेड किया। दरवाजा तोड़कर कुछ लड़कियों का किराए के कमरे से रेस्क्यू किया। जांच में सामने आया कि जिस किराए के कमरे को मोहम्मद जुनैद ने कार और बाइक की बिक्री के लिए लिया था, वहां किसी महिला साथी की मदद से लड़कियों से धंधा करवाता था। इन बातों की जानकारी के बाद अनिल साह ने जुनैद को दुकान खाली को कहा। आरोप है कि मकान मालिक अनिल साह की ओर से कमरा खाली करने पर जुनैद ने उन्हें धमकाया और दुकान खाली करने से साफ मना कर दिया। उसने तो अनिल साह को पहले अपने उप मुखिया पति होने की धमकी दी। फिर अपनी सियासी जान-पहचान का भी भय दिखाया। कहा कि मेरी पहुंच बड़े पॉलिटिशियन तक है। वो चाहे तो 1 मिनट में उसे रास्ते से हटा सकता है। अनिल साह ने 14 मई 2025 को जुनैद के खिलाफ दिया था आवेदन, नहीं हुई कार्रवाई अनिल साह ने जुनैद के खिलाफ 14 मई 2025 को मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया था, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर उसी वक्त इसे गंभीरता से लिया जाता तो जुनैद पहले ही पकड़ा जाता। शायद ऑर्केस्ट्रा डांसर गैंगरेप की शिकार नहीं बनती। नाम न लिखने की शर्त पर डगरूआ बैरियर चौक स्थित जोया ट्रेडर्स (जहां ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप हुआ) के पास रहने वाले पड़ोसी बताते हैं कि कार बाइक की खरीद बिक्री की आड़ में जुनैद का मुख्य पेशा लड़कियों से देह व्यापार का धंधा करवाना था। वो लड़कियों का शौकीन था। डगरूआ के बैरियर चौक के पास जोया ट्रेडर्स के जिस गोडाउन में 24 साल की युवती से गैंगरेप हुआ। वो अक्सर यहां लड़कियां लेकर आता था। गुंडे बदमाश के साथ शराब और अय्याशी की पार्टी यहां अक्सर चला करती थी। गोडाउन उप मुखिया पति और उसके दोस्तों का अय्याशी का अड्डा था। जुनैद के साथ देह व्यापार में शामिल बेबी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार डगरूआ में रहने वाले जुनैद के एक दोस्त ने बताया कि जुनैद खुद भी देह व्यापार का धंधा ऑपरेट करता था। इसमें उसकी बराबर की हिस्सेदार बेबी नाम की महिला थी। पुलिस ने गैंगरेप मामले में जुनैद के अलावा बेबी नाम की महिला को भी गिरफ्तार किया है। बेबी 10 साल पहले ऑटो चलाती थी। वो पहले मरंगा के हरदा में रहती थी। यहां रहते हुए उसने ऑर्केस्ट्रा में डांस कराने की बात कहकर लड़कियों का बड़ा नेटवर्क बनाया और फिर उनसे देह व्यापार का धंधा कराने लगी। जुनैद और बेबी ने हाई रेट पर लड़कियों को शहर के सफेदपोशों के पास भेजना शुरू कर दिया था। उसके कस्टमर में बड़े डॉक्टर और पॉलिटिशियन हैं। इसके एवज में दोनों एक रात के लिए कस्टमर से 20 से 30 हजार तक चार्ज करते थे। पुलिस ने रेड कर जिस रात नेवा लाल चौक के छठ पोखर इलाके से देह व्यापार का धंधा कराने वाली बेबी को पकड़ा। पूछताछ में उसने खुद ये बात कबूल की। गैंगरेप की वारदात के बाद जो कुछ हुआ, उसका वीडियो आया सामने पहले वारदात के बाद की सामने आए वीडियो की 4 तस्वीरें देखिए वारदात वाली रात के वीडियो में क्या-क्या दिख रहा है मुख्य आरोपी उप मुखिया पति मोहम्मद जुनैद ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात वाली रात का एक वीडियो सामने आया है। 1 मिनट 51 सेकेंड के वीडियो में मुख्य आरोपी जुनैद दिख रहा है, जो पुलिस से उलझता दिख रहा है। वीडियो में पीड़िता भी दिख रही है, जो अपने साथ हुए पूरे घटनाक्रम के बारे में बता रही है। वीडियो की शुरुआत में पुलिस आरोपी को कब्जे में लेती दिख रही है। आरोपी के पास से यानी घटनास्थल से पुलिस एक पिस्टल भी बरामद करती है। वीडियो में दिखाई और सुनाई दे रहा है कि मुख्य आरोपी जुनैद मामले को रफा-दफा करने की कोशिश करता है और अपनी पत्नी के उपमुखिया होने, अपने रसूख का बखान करता है। इस दौरान पुलिस उसे चेताती है और कहती है कि अगर इज्जत से पेश आओगे, पुलिस का जांच में सहयोग करोगे तो ठीक है, नहीं तो सख्ती बरती जाएगी। वीडियो के बैकग्राउंड में पीड़िता भी दिख रही है, जो लगातार रो रही है और अपने साथ हुए वारदात के बारे में बता रही है। मैं दो बच्चों की मां हूं, मुझे ब्रेन ट्यूमर है, मुझे थप्पड़ से मारा… पीड़िता पुलिस की टीम में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों से पूरी घटना बताती है। वो कह रही है कि मुझे पिस्टल दिखाकर धमकाया, फिर कई थप्पड़ मारे। पीड़िता बताती है कि वो दो बच्चों की मां है, उसे ब्रेन ट्यूमर भी है। जब पत्रकार पीड़िता से घटना के बारे में पूछते हैं तो वो कैमरे पर अपने शरीर पर मारपीट के दौरान आए जख्मों को भी दिखाती है। इसके बाद पुलिस आरोपी और पीड़िता दोनों को घटनास्थल से थाना लेकर चली जाती है।


