उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक:’पात्र हितग्राहियों तक हर हाल में पहुंचे योजनाओं का लाभ’

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक:’पात्र हितग्राहियों तक हर हाल में पहुंचे योजनाओं का लाभ’

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक हर हाल में पहुंचना चाहिए। बैठक में उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) और स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने उर्वरक आपूर्ति में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। जिला पंचायत विभाग की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री शर्मा ने लंबित प्रधानमंत्री आवास के कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित कर हितग्राहियों को प्रेरित करने को कहा। महिला सशक्तिकरण के तहत, एनआरएलएम के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने और स्थानीय वनोपज की पैकेजिंग व मार्केटिंग पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए, ताकि रोजगार के अवसर बढ़ें। उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए इसके अतिरिक्त, सीएलएफ मुख्यालयों में ‘महतारी सदन’ की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए, उप मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल को शीघ्र पूर्ण क्षमता के साथ प्रारंभ करने का आदेश दिया। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों के लिए टेलीमेडिसिन सेवा के विस्तार के लिए कार्ययोजना बनाने को भी कहा। बैठक में आयुष्मान कार्ड, डायलिसिस सेवा, दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने और टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की प्रगति की भी गहन समीक्षा की गई। उप मुख्यमंत्री ने खाद की कमी पर जताई नाराजगी कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान, रबी फसलों के लिए उर्वरक (खाद) की कमी पर उप मुख्यमंत्री ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सोसाइटियों में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। गृह विभाग की समीक्षा करते हुए, उप मुख्यमंत्री ने जिले में नक्सल मूवमेंट, घुसपैठियों और जुआ-सट्टा पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने कानून व्यवस्था और विशेष अभियानों के लिए पृथक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के प्रयासों के तहत, स्कूलों में यातायात जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करने पर भी चर्चा की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *