प्रतिनियुक्त शिक्षकों को मूल विद्यालय लौटने का आदेश:जहानाबाद में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 24 घंटे में योगदान देने का दिया निर्देश

प्रतिनियुक्त शिक्षकों को मूल विद्यालय लौटने का आदेश:जहानाबाद में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 24 घंटे में योगदान देने का दिया निर्देश

जहानाबाद जिले में शिक्षकों की अनियमित प्रतिनियुक्ति पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) सरस्वती कुमारी ने कड़ा रुख अपनाया है। डीईओ ने सभी प्रतिनियुक्त शिक्षकों को 24 घंटे के भीतर अपने मूल विद्यालय में योगदान सुनिश्चित करने का स्पष्ट आदेश जारी किया है। यह कदम सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उठाया गया है। जारी आदेश में बताया गया है कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में लंबे समय से नियमों के विरुद्ध शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जा रही थी। इस अनियमितता का सीधा असर मूल विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था पर पड़ रहा था। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही थी और विद्यालयों का नियमित संचालन प्रभावित हो रहा था। स्वीकृति के बिना कार्यालयों में कार्यरत पाए गए शिक्षक जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने स्पष्ट किया है कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार, केवल विशेष परिस्थितियों में ही प्रतिनियुक्ति की अनुमति दी जाती है। हालांकि, कई मामलों में सक्षम प्राधिकार की स्वीकृति के बिना ही शिक्षक अन्य विद्यालयों अथवा कार्यालयों में कार्यरत पाए गए हैं। ऐसे सभी शिक्षकों को आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर अपने मूल विद्यालय में योगदान देना अनिवार्य होगा। आदेश में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि किसी शिक्षक द्वारा इस निर्देश का अनुपालन नहीं किया जाता है और वे बिना अनुमति अन्यत्र कार्यरत पाए जाते हैं, तो इसकी जवाबदेही संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक और संबंधित शिक्षक की होगी। ऐसे मामलों में शिक्षा विभाग द्वारा वेतन भुगतान की जिम्मेदारी नहीं ली जाएगी। विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश डीईओ ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी शिक्षक अनधिकृत रूप से प्रतिनियुक्त नहीं है। शिक्षा विभाग के इस कदम को जिले में शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। जहानाबाद जिले में शिक्षकों की अनियमित प्रतिनियुक्ति पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) सरस्वती कुमारी ने कड़ा रुख अपनाया है। डीईओ ने सभी प्रतिनियुक्त शिक्षकों को 24 घंटे के भीतर अपने मूल विद्यालय में योगदान सुनिश्चित करने का स्पष्ट आदेश जारी किया है। यह कदम सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उठाया गया है। जारी आदेश में बताया गया है कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में लंबे समय से नियमों के विरुद्ध शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जा रही थी। इस अनियमितता का सीधा असर मूल विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था पर पड़ रहा था। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही थी और विद्यालयों का नियमित संचालन प्रभावित हो रहा था। स्वीकृति के बिना कार्यालयों में कार्यरत पाए गए शिक्षक जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने स्पष्ट किया है कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार, केवल विशेष परिस्थितियों में ही प्रतिनियुक्ति की अनुमति दी जाती है। हालांकि, कई मामलों में सक्षम प्राधिकार की स्वीकृति के बिना ही शिक्षक अन्य विद्यालयों अथवा कार्यालयों में कार्यरत पाए गए हैं। ऐसे सभी शिक्षकों को आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर अपने मूल विद्यालय में योगदान देना अनिवार्य होगा। आदेश में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि किसी शिक्षक द्वारा इस निर्देश का अनुपालन नहीं किया जाता है और वे बिना अनुमति अन्यत्र कार्यरत पाए जाते हैं, तो इसकी जवाबदेही संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक और संबंधित शिक्षक की होगी। ऐसे मामलों में शिक्षा विभाग द्वारा वेतन भुगतान की जिम्मेदारी नहीं ली जाएगी। विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश डीईओ ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी शिक्षक अनधिकृत रूप से प्रतिनियुक्त नहीं है। शिक्षा विभाग के इस कदम को जिले में शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *