पश्चिम चम्पारण के लौरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार को विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई की। एक विशेष जांच अभियान के तहत विभागीय टीम ने कई गांवों में छापेमारी कर बिजली के पोल से टोंका लगाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे 24 उपभोक्ताओं को पकड़ा। यह कार्रवाई सुअरछाप, डुमरा, बसवरिया, तेलपुर, कन्धवालिया, सिसई, मलाही टोला और डुमरा देवराज सहित कई गांवों में की गई। जांच में यह भी पता चला कि अधिकांश उपभोक्ताओं के पुराने बिजली बिल लंबे समय से बकाया थे। कनीय अभियंता संजय कुमार शर्मा और संजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी दोषी उपभोक्ताओं पर नियमानुसार लगभग 6.5 से 7 लाख रुपये का कुल जुर्माना लगाया गया है। इसके अतिरिक्त, सभी के खिलाफ लौरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अभियान के दौरान जिन उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया गया, उनमें सुअरछाप के सुरेश पासवान (28,608 रुपये), कमलेश पासवान (17,817 रुपए); डुमरा के उमेश शाह (31,091 रुपये), विनोद शाह (25,417 रुपए), अरविंद राम (25,398 रुपए), मुनीलाल राम (16,406 रुपये); बसवरिया के भारत महतो (23,580 रुपये), ओम प्रकाश पांडे (26,756 रुपये); कन्धवालिया के माफुज आलम (17,715 रुपये); सिसई के दिलजान मियां (53,342 रुपये); तेलपुर के रियाज अहमद (48,546 रुपये), फातिमा खातून (1,402 रुपये), कौशर इमाम (26,517 रुपये), जुलकर नैन (67,061 रुपये), जमीला खातून (75,611 रुपये); लीपानी के मोहम्मद बशीर शेख (14,384 रुपये); मलाही टोला के असगर अली (17,040 रुपये), इंग्रावती देवी (14,960 रुपये), शांति देवी (28,451 रुपये), शिवबचन शाह (16,801 रुपये), उमेश शाह (19,940 रुपये), बेगु साह (25,951 रुपये), सुदामा देवी (21,120 रुपये) और महेश शाह (8,861 रुपये) शामिल हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बिजली का उपयोग करने वालों में खलबली मच गई है। विद्युत विभाग ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लें और समय पर बिल का भुगतान करें, ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। पश्चिम चम्पारण के लौरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार को विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई की। एक विशेष जांच अभियान के तहत विभागीय टीम ने कई गांवों में छापेमारी कर बिजली के पोल से टोंका लगाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे 24 उपभोक्ताओं को पकड़ा। यह कार्रवाई सुअरछाप, डुमरा, बसवरिया, तेलपुर, कन्धवालिया, सिसई, मलाही टोला और डुमरा देवराज सहित कई गांवों में की गई। जांच में यह भी पता चला कि अधिकांश उपभोक्ताओं के पुराने बिजली बिल लंबे समय से बकाया थे। कनीय अभियंता संजय कुमार शर्मा और संजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी दोषी उपभोक्ताओं पर नियमानुसार लगभग 6.5 से 7 लाख रुपये का कुल जुर्माना लगाया गया है। इसके अतिरिक्त, सभी के खिलाफ लौरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अभियान के दौरान जिन उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया गया, उनमें सुअरछाप के सुरेश पासवान (28,608 रुपये), कमलेश पासवान (17,817 रुपए); डुमरा के उमेश शाह (31,091 रुपये), विनोद शाह (25,417 रुपए), अरविंद राम (25,398 रुपए), मुनीलाल राम (16,406 रुपये); बसवरिया के भारत महतो (23,580 रुपये), ओम प्रकाश पांडे (26,756 रुपये); कन्धवालिया के माफुज आलम (17,715 रुपये); सिसई के दिलजान मियां (53,342 रुपये); तेलपुर के रियाज अहमद (48,546 रुपये), फातिमा खातून (1,402 रुपये), कौशर इमाम (26,517 रुपये), जुलकर नैन (67,061 रुपये), जमीला खातून (75,611 रुपये); लीपानी के मोहम्मद बशीर शेख (14,384 रुपये); मलाही टोला के असगर अली (17,040 रुपये), इंग्रावती देवी (14,960 रुपये), शांति देवी (28,451 रुपये), शिवबचन शाह (16,801 रुपये), उमेश शाह (19,940 रुपये), बेगु साह (25,951 रुपये), सुदामा देवी (21,120 रुपये) और महेश शाह (8,861 रुपये) शामिल हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बिजली का उपयोग करने वालों में खलबली मच गई है। विद्युत विभाग ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लें और समय पर बिल का भुगतान करें, ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।


