प्रस्तावित 100 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का फील्ड निरीक्षण करेंगे विभागीय अधिकारी

प्रस्तावित 100 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का फील्ड निरीक्षण करेंगे विभागीय अधिकारी

झारखंड में प्रस्तावित 100 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मॉडल बनाने की दिशा में सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक (एसपीडी) शशि रंजन ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 27 जनवरी तक फील्ड निरीक्षण का कार्य अनिवार्य रूप से पूरा कर विस्तृत रिपोर्ट राज्य कार्यालय को सौंपें। एसपीडी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में इस योजना को लेकर समय-सीमा तय की गई। शशि रंजन ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तय समय-सीमा के भीतर सभी जिलों से फील्ड अनुश्रवण रिपोर्ट प्राप्त करें। रिपोर्ट के आधार पर सभी प्रस्तावित विद्यालयों में अत्याधुनिक आधारभूत संरचना के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैठक में राज्य के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा अभियंत्रण विभाग के कनीय और सहायक अभियंता मौजूद थे। प्रत्येक विद्यालय का गहन निरीक्षण कर बनाएं रिपोर्ट एसपीडी शशि रंजन ने अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक विद्यालय का गहन निरीक्षण कर कक्षा कक्षों की स्थिति, अतिरिक्त भवन निर्माण की आवश्यकता और बुनियादी सुविधाओं का यथार्थ आकलन करें। उन्होंने पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल सुविधाएं और आईसीटी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी आवश्यकताओं का विस्तृत के विवरण रिपोर्ट में शामिल करने के निर्देश दिए। झारखंड में प्रस्तावित 100 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मॉडल बनाने की दिशा में सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक (एसपीडी) शशि रंजन ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 27 जनवरी तक फील्ड निरीक्षण का कार्य अनिवार्य रूप से पूरा कर विस्तृत रिपोर्ट राज्य कार्यालय को सौंपें। एसपीडी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में इस योजना को लेकर समय-सीमा तय की गई। शशि रंजन ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तय समय-सीमा के भीतर सभी जिलों से फील्ड अनुश्रवण रिपोर्ट प्राप्त करें। रिपोर्ट के आधार पर सभी प्रस्तावित विद्यालयों में अत्याधुनिक आधारभूत संरचना के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैठक में राज्य के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा अभियंत्रण विभाग के कनीय और सहायक अभियंता मौजूद थे। प्रत्येक विद्यालय का गहन निरीक्षण कर बनाएं रिपोर्ट एसपीडी शशि रंजन ने अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक विद्यालय का गहन निरीक्षण कर कक्षा कक्षों की स्थिति, अतिरिक्त भवन निर्माण की आवश्यकता और बुनियादी सुविधाओं का यथार्थ आकलन करें। उन्होंने पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल सुविधाएं और आईसीटी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी आवश्यकताओं का विस्तृत के विवरण रिपोर्ट में शामिल करने के निर्देश दिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *