अमर शहीद बाबा दीप सिंह चैरिटेबल हॉस्पिटल में शाम को डेंटल ओपीडी शुरू

अमर शहीद बाबा दीप सिंह चैरिटेबल हॉस्पिटल में शाम को डेंटल ओपीडी शुरू

भास्कर न्यूज |लुधियाना मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित अमर शहीद बाबा दीप सिंह चैरिटेबल हॉस्पिटल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डेंटल ओपीडी का समय बढ़ा दिया गया है। अब यह ओपीडी शाम के समय भी चलेगी, जिससे खासकर कामकाजी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले ओपीडी सुबह से शाम 5 बजे तक ही सीमित थी, लेकिन अब इसे शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक भी संचालित किया जाएगा। डॉ. अर्शिया ने बताया कि शाम के समय दांतों के दर्द से परेशान मरीजों की संख्या काफी अधिक होती है। इनमें से ज्यादातर मरीज डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से ग्रस्त होते हैं और नियमित रूप से दांतों की जांच नहीं करवाते। उन्होंने कहा कि समय पर जांच न करवाने के कारण दांत कमजोर हो जाते हैं और समस्या बढ़ने पर ही मरीज अस्पताल पहुंचते हैं। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सुरिंदर पाल सिंह बिंद्रा और जनरल सेक्रेटरी सुखविंदर पाल सिंह सरना ने बताया कि संगत की मांग पर यह फैसला लिया गया है। इस मौके पर नवप्रीत सिंह बिंद्रा, हरप्रीत सिंह राजधानी और अमरजीत सिंह टिक्का सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *