सुबह में घना कुहासा:पटना समेत नौ जिलों में कोल्ड डे, पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी

सुबह में घना कुहासा:पटना समेत नौ जिलों में कोल्ड डे, पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी

पटना में रविवार की सुबह घने कुहासे और बादलों के बाद दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन तपिश नहीं थी। आधा घंटा में ही धूप बादलों के बीच छुप गई और ठंड के साये में पूरा पटना रहा। पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में 11-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी पछुआ हवाएं चलीं। हालांकि पटना का अधिकतम तापमान शनिवार से 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ कर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लेकिन, पटना के साथ मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, समस्तीपुर, सीवान, सहरसा, सुपौल, दरभंगा और पूर्णिया में कोल्ड रहा। गयाजी में घना कुहासा छाया रहा। यहां 50 मीटर के आगे कुछ नहीं दिख रहा था। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को सबसे ठंडा मुजफ्फरपुर रहा। वहां का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान राजगीर में 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन वहां का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सोमवार को उत्तर बिहार के कुछ जिलों में घने कुहासे के साथ कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। आगे कुहासे की स्थिति पटना जिले में 255 जगह अलाव की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा 255 जगहों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। इसमें पटना सदर, फुलवारीशरीफ, दानापुर समेत सभी अंचलों के अलावा पटना जंक्शन, पीएमसीएच, राजेंद्र नगर टर्मिनल, सगुना मोड़, खगौल स्टेशन, सचिवालय आदि इलाके शामिल हैं। कोई मदद चाहिए तो आपातकालीन संचालन केंद्र के नंबर 06122210118, टोल फ्री नंबर 1070 या स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क कर सकते हैं। बेघरों के लिए 26 रैनबसेरा बने नगर निगम ने बेघरों के लिए 26 रैनबसेरों की व्यवस्था की है। गांधी मैदान स्थित मौर्या होटल के सामने, फ्रेजर रोड में बुद्ध स्मृति पार्क के पास और पटना सिटी नाला पर महिला रैनबसेरा का निर्माण किया गया है। निगम ने इनकी निगरानी के लिए टीम बनाई है। सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों पर रह रहे लोगों को रैनबसेरा में शिफ्ट कर रहा है। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने बताया कि हार्डिंग रोड में पिलर नंबर 15 के पास से 10 और आर ब्लॉक से 10 लोगों को रैनबसेरा में लाया गया। कोई व्यक्ति खुले में रात गुजारने को मजबूर दिखे तो इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 155304 पर दे सकते हैं। रैनबसेरों में स्वच्छ पेयजल, टॉयलेट, मच्छरदानी और कंबलों की व्यवस्था की गई है। रात्रि भोजन की भी नि:शुल्क व्यवस्था है। सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 28 दिसंबर तक इन रैन बसेरों में कुल 11913 लोगों ने आश्रय लिया है। पटना में रविवार की सुबह घने कुहासे और बादलों के बाद दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन तपिश नहीं थी। आधा घंटा में ही धूप बादलों के बीच छुप गई और ठंड के साये में पूरा पटना रहा। पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में 11-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी पछुआ हवाएं चलीं। हालांकि पटना का अधिकतम तापमान शनिवार से 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ कर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लेकिन, पटना के साथ मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, समस्तीपुर, सीवान, सहरसा, सुपौल, दरभंगा और पूर्णिया में कोल्ड रहा। गयाजी में घना कुहासा छाया रहा। यहां 50 मीटर के आगे कुछ नहीं दिख रहा था। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को सबसे ठंडा मुजफ्फरपुर रहा। वहां का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान राजगीर में 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन वहां का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सोमवार को उत्तर बिहार के कुछ जिलों में घने कुहासे के साथ कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। आगे कुहासे की स्थिति पटना जिले में 255 जगह अलाव की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा 255 जगहों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। इसमें पटना सदर, फुलवारीशरीफ, दानापुर समेत सभी अंचलों के अलावा पटना जंक्शन, पीएमसीएच, राजेंद्र नगर टर्मिनल, सगुना मोड़, खगौल स्टेशन, सचिवालय आदि इलाके शामिल हैं। कोई मदद चाहिए तो आपातकालीन संचालन केंद्र के नंबर 06122210118, टोल फ्री नंबर 1070 या स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क कर सकते हैं। बेघरों के लिए 26 रैनबसेरा बने नगर निगम ने बेघरों के लिए 26 रैनबसेरों की व्यवस्था की है। गांधी मैदान स्थित मौर्या होटल के सामने, फ्रेजर रोड में बुद्ध स्मृति पार्क के पास और पटना सिटी नाला पर महिला रैनबसेरा का निर्माण किया गया है। निगम ने इनकी निगरानी के लिए टीम बनाई है। सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों पर रह रहे लोगों को रैनबसेरा में शिफ्ट कर रहा है। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने बताया कि हार्डिंग रोड में पिलर नंबर 15 के पास से 10 और आर ब्लॉक से 10 लोगों को रैनबसेरा में लाया गया। कोई व्यक्ति खुले में रात गुजारने को मजबूर दिखे तो इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 155304 पर दे सकते हैं। रैनबसेरों में स्वच्छ पेयजल, टॉयलेट, मच्छरदानी और कंबलों की व्यवस्था की गई है। रात्रि भोजन की भी नि:शुल्क व्यवस्था है। सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 28 दिसंबर तक इन रैन बसेरों में कुल 11913 लोगों ने आश्रय लिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *