मुजफ्फरपुर में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। जिले का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के करीब पहुंच गया है। हालात ऐसे हैं कि विजिबिलिटी 100-200 मीटर के करीब सिमट गई है। अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ठंड और शीतलहर को देखते हुए 8वीं तक के स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलाव 9वीं क्लास से ऊपर के स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव किया है। सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक ही पठन-पाठन कराया जाएगा। यह निर्णय अगले आदेश तक लागू रहेगा। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन से आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। जनजीवन पर ठंड का असर कोहरे और ठंड का असर जनजीवन पर साफ तौर पर दिखाई दिया। सुबह के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। ठंड से बचाव के लिए कई इलाकों में लोग अलाव सेंकते नजर आए। दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक और खुले में काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित दिखे। ग्रामीण इलाकों में भी ठंड के कारण खेतों में काम करने की रफ्तार धीमी रही। यातायात व्यवस्था प्रभावित कुहासे की वजह से सुबह के समय बसों और ट्रकों की आवाजाही प्रभावित रही। कुछ जगहों पर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस और यातायात विभाग की ओर से भी वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से सुबह और देर रात के समय कोहरे में वाहन चलाने से बचने की अपील की गई है। सावधानी बरतने की अपील बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अगले 24 से 48 घंटों तक मौसम का यही मिजाज बने रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को अभी और ठंड झेलनी पड़ सकती है। मुजफ्फरपुर में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। जिले का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के करीब पहुंच गया है। हालात ऐसे हैं कि विजिबिलिटी 100-200 मीटर के करीब सिमट गई है। अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ठंड और शीतलहर को देखते हुए 8वीं तक के स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलाव 9वीं क्लास से ऊपर के स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव किया है। सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक ही पठन-पाठन कराया जाएगा। यह निर्णय अगले आदेश तक लागू रहेगा। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन से आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। जनजीवन पर ठंड का असर कोहरे और ठंड का असर जनजीवन पर साफ तौर पर दिखाई दिया। सुबह के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। ठंड से बचाव के लिए कई इलाकों में लोग अलाव सेंकते नजर आए। दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक और खुले में काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित दिखे। ग्रामीण इलाकों में भी ठंड के कारण खेतों में काम करने की रफ्तार धीमी रही। यातायात व्यवस्था प्रभावित कुहासे की वजह से सुबह के समय बसों और ट्रकों की आवाजाही प्रभावित रही। कुछ जगहों पर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस और यातायात विभाग की ओर से भी वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से सुबह और देर रात के समय कोहरे में वाहन चलाने से बचने की अपील की गई है। सावधानी बरतने की अपील बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अगले 24 से 48 घंटों तक मौसम का यही मिजाज बने रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को अभी और ठंड झेलनी पड़ सकती है।


