हनुमानगढ़ में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा:न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, शीतकालीन अवकाश के बाद खुले स्कूल

हनुमानगढ़ जिले में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। धूप नहीं निकलने पर अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी और इसके 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। बढ़ती ठंड के बीच सोमवार से स्कूल फिर से खुल गए हैं। गौरतलब है कि स्कूलों में शीतकालीन अवकाश चल रहे थे। अवकाश के दौरान सर्दी कुछ कम रही थी, लेकिन अब तापमान में गिरावट के साथ घना कोहरा भी छा गया है। हेडलाइट जलाकर चलानी पड़ी गाड़ियां
कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट और पार्किंग लाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ रहा है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने वाहन चालकों को रफ्तार कम रखने और फॉग लैंप का उपयोग करने की सलाह दी है। पाले की आशंका
लगातार गिरते पारे के चलते फसलों पर पाले की आशंका बनी हुई है, हालांकि अभी स्थिति नियंत्रण में है। कृषि विशेषज्ञों ने पाले की स्थिति में फसलों में हल्की सिंचाई की सलाह दी है। वहीं, घने कोहरे से गेहूं की फसल को कुछ फायदा भी मिल रहा है। घने कोहरे का असर यातायात पर भी दिख रहा है। बसों की रफ्तार कम हुई है और ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सुबह-शाम यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय लेकर निकलें, हाईवे पर तेज रफ्तार और अनावश्यक ओवरटेक से बचें तथा लो-बीम हेडलाइट का उपयोग करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *