बरेली में छाया घना कोहरा, मुंबई की फ्लाइट कैंसिल:कई ट्रेनें चल रही है घंटों देरी से, बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

बरेली में छाया घना कोहरा, मुंबई की फ्लाइट कैंसिल:कई ट्रेनें चल रही है घंटों देरी से, बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

बरेली में मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से कोहरे और ठंड का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बर्फीली हवाओं के चलने से गलन बढ़ती ही जा रही है। ठिठुरन बहुत ज्यादा बढ़ गई है। छोटे छोटे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। वही कोहरे के कारण कई ट्रेनें लगातार रद्द चल रही है तो करीब एक दर्जन ट्रेनें घंटों देरी से चल रही है। सोमवार को मुम्बई जाने वाली फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विजिबिलिटी हुई शून्य
मंगलवार को बरेली में न्यूनतम तापमान 9°C से 11.5°C के बीच रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 22°C से 27°C तक जा सकता है। सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम दर्ज की गई है। कुछ क्षेत्रों में दृश्यता शून्य तक भी पहुँच गई है। मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने बरेली सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ‘कोल्ड डे’ और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बरेली का वायु गुणवत्ता (AQI) सूचकांक आज ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है, जो लगभग 209 से 304 के बीच दर्ज किया गया है। सूर्योदय: सुबह 07:01 बजे।
सूर्यास्त: शाम 05:22 बजे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *