अमेठी में एक बार फिर घना कोहरा छा गया है। इसके चलते दृश्यता (विजिबिलिटी) घटकर 10 मीटर से भी कम रह गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई है। जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ रहने के बाद, पिछले दो दिनों से अचानक मौसम में बदलाव आया है। शनिवार को भी पूरा जिला कोहरे की चादर में लिपटा था और रविवार को भी घना कोहरा छाया रहा। दोपहर तक तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। 3 तस्वीरें देखिए… मौसम के इस अचानक बदलाव से जनजीवन प्रभावित हुआ है। वाहन चालक हेडलाइट, फॉग लाइट और हॉर्न का इस्तेमाल करते हुए सावधानी से यात्रा कर रहे हैं। घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। हालांकि, इस कोहरे से गेहूं की फसल को लाभ होने की संभावना है। इसके बावजूद, सड़क पर बढ़ते हादसों का जोखिम चिंता का विषय बना हुआ है।


