बेतिया, बगहा ,समेत 5 जिलों में घना कोहरा:कुछ शहरों में छाएंगे बादल; सबसे ठंडा भागलपुर- 6.9°C पहुंचा तापमान

बेतिया, बगहा ,समेत 5 जिलों में घना कोहरा:कुछ शहरों में छाएंगे बादल; सबसे ठंडा भागलपुर- 6.9°C पहुंचा तापमान

बिहार में ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है। रविवार को बेतिया, बगहा ,समेत 5 जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। आज कुछ शहरों में बादल छाए रह सकते हैं। 24 घंटे में सबसे ठंडा भागलपुर रहा। यहां का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। बिहार में मौसम फिलहाल स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में आज यानी रविवार को मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है। दिन में हल्की धूप निकलने से तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रह सकता है, जबकि सुबह और शाम लोगों को हल्की ठंड महसूस होगी। बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक ठंड में कोई खास बढ़ोतरी नहीं होगी। हालांकि, रात के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। यदि कोई नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है, तभी तापमान में गिरावट संभव है। फिलहाल ठंड का असर हल्के स्तर पर ही बना रहेगा। हालांकि, राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्के कोहरे की संभावना जताई गई है। खासकर गंगा के मैदानी इलाकों और उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं दृश्यता कम हो सकती है। कोहरा घना नहीं होगा। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं कमजोर पड़ी मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल उत्तर भारत में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। इस कारण बिहार में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हो रहा है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं कमजोर पड़ गई हैं, जिससे ठंड का प्रभाव सीमित बना हुआ है। इसी कारण दिन में तापमान बढ़ रहा है, जबकि रात और सुबह के समय हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक राज्य के मौसम में इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। वैज्ञानिकों के अनुसार वातावरण में नमी कम है, जिस वजह से कोहरे का असर भी सीमित क्षेत्रों तक ही रह रहा है। पटना में धूप निकलेगी, तापमान बढ़ेगा राजधानी पटना में मौसम सामान्य बना रहेगा। दिन में हल्की धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का असर महसूस किया जा सकता है। कोहरे का असर हल्का और सीमित रहेगा। पटना में न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बिहार में ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है। रविवार को बेतिया, बगहा ,समेत 5 जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। आज कुछ शहरों में बादल छाए रह सकते हैं। 24 घंटे में सबसे ठंडा भागलपुर रहा। यहां का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। बिहार में मौसम फिलहाल स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में आज यानी रविवार को मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है। दिन में हल्की धूप निकलने से तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रह सकता है, जबकि सुबह और शाम लोगों को हल्की ठंड महसूस होगी। बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक ठंड में कोई खास बढ़ोतरी नहीं होगी। हालांकि, रात के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। यदि कोई नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है, तभी तापमान में गिरावट संभव है। फिलहाल ठंड का असर हल्के स्तर पर ही बना रहेगा। हालांकि, राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्के कोहरे की संभावना जताई गई है। खासकर गंगा के मैदानी इलाकों और उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं दृश्यता कम हो सकती है। कोहरा घना नहीं होगा। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं कमजोर पड़ी मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल उत्तर भारत में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। इस कारण बिहार में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हो रहा है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं कमजोर पड़ गई हैं, जिससे ठंड का प्रभाव सीमित बना हुआ है। इसी कारण दिन में तापमान बढ़ रहा है, जबकि रात और सुबह के समय हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक राज्य के मौसम में इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। वैज्ञानिकों के अनुसार वातावरण में नमी कम है, जिस वजह से कोहरे का असर भी सीमित क्षेत्रों तक ही रह रहा है। पटना में धूप निकलेगी, तापमान बढ़ेगा राजधानी पटना में मौसम सामान्य बना रहेगा। दिन में हल्की धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का असर महसूस किया जा सकता है। कोहरे का असर हल्का और सीमित रहेगा। पटना में न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *