रामपुर में घना कोहरा खत्म, ठंड से राहत:न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज, 2 डिग्री तक लुढ़का पारा

रामपुर में घना कोहरा खत्म, ठंड से राहत:न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज, 2 डिग्री तक लुढ़का पारा

रामपुर में मौसम ने करवट ली है। कई दिनों से पड़ रहे घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से अब लोगों को राहत मिली है। बुधवार सुबह जिले में कोहरा पूरी तरह छंट गया, जिससे सड़कों पर दृश्यता बेहतर हुई और जनजीवन सामान्य होता दिखा। हालांकि, ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की गई, लेकिन स्थानीय लोगों ने मौसम को पहले से काफी बेहतर बताया। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार सुबह घटकर 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह काम पर निकलने वाले मजदूरों और वाहन चालकों ने मौसम को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। मजदूर केपी सिंह ने बताया कि मौसम अब ठीक है और हवा चलने से ठंड जरूर है, लेकिन कोहरा न होने से काम करने में कोई परेशानी नहीं आ रही। रिक्शा चालक राजेश ने भी कहा कि आज मौसम बहुत बढ़िया है और सवारी चलाने में दिक्कत नहीं हो रही। टेंपो चालक तुलाराम ने बताया कि हल्की ठंड हवाओं की वजह से है, लेकिन मौसम साफ है। एक अन्य टेंपो चालक लोकेंद्र ने कहा कि आज वाहन चलाने में कोई तनाव नहीं है और मौसम काफी अनुकूल है। कुल मिलाकर, रामपुर में मौसम साफ होने से लोगों ने राहत की सांस ली है और उनकी दिनचर्या सामान्य होती नजर आ रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *