रात में घना कोहरा, दिन में खिली धूप की राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

रात में घना कोहरा, दिन में खिली धूप की राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

प्रयागराज में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड रही, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। शनिवार की रात इस मौसम का अब तक का सबसे घना कोहरा दर्ज किया गया। आधी रात के बाद हालात ऐसे हो गए कि चारों ओर सफेद चादर जैसी धुंध छा गई और कुछ जगहों पर दिखाई देना लगभग बंद हो गया।

हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर सफर करते दिखे लोग

कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन बहुत धीमी रफ्तार से चलते नजर आए। ड्राइवरों को आगे कुछ मीटर तक देखने में भी परेशानी हुई। हाईवे और शहर की मुख्य सड़कों पर लोग हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर सफर करते दिखे। कई जगह वाहन चालक कोहरा कम होने का इंतजार करते रहे।

धीरे-धीरे छंटा कोहरा

रविवार की सुबह जैसे-जैसे सूरज निकला, कोहरा धीरे-धीरे छंट गया। इसके बाद खिली धूप ने ठंड से राहत दी। धूप निकलते ही लोग घरों से बाहर निकले और पार्कों व खुले मैदानों में धूप सेंकते दिखाई दिए।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार से पांच दिन रात और सुबह ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन में धूप खिलती रहेगी। फिलहाल न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से कम है। वहीं अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *