सागर छोड़कर पूरे संभाग में घने कोहरे का अलर्ट

पिछले 5 दिन से सागर में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। रात के साथ दिन में भी तेज धूप होने के बाद लोग ठिठुर रहे हैं। यह स्थिति पूरे संभाग की है और सागर छोड़कर संभाग के बाकी सभी जिलों में लगातार कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है। सोमवार को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं दमोह में यलो अलर्ट है। इस समय 5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा नौगांव रहा, वहीं खजुराहो में भी रात का तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सागर शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 74 प्रतिशत व शाम को 48 प्रतिशत दर्ज की गई। पूर्वानुमान के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद आने वाले दिनों में दिन व रात के तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *