भागलपुर में घना कोहरा, जनजीवन प्रभावित:ट्रेन की रफ्तार धीमी, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस; ‘खराब श्रेणी’ में AQI

भागलपुर में घना कोहरा, जनजीवन प्रभावित:ट्रेन की रफ्तार धीमी, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस; ‘खराब श्रेणी’ में AQI

भागलपुर में मंगलवार सुबह से ही घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कनकनी और लो विजिबिलिटी से परेशानी बढ़ गई है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। विजिबिलिटी 30 मीटर पहुंच गई। घने कोहरे का सबसे अधिक असर सड़क परिवहन पर देखा गया। नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। कई जगहों पर वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर चलना पड़ा। रेल परिचालन भी कोहरे से बुरी तरह प्रभावित हुआ। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) करीब 171 के आसपास दर्ज किया गया, जो ‘खराब श्रेणी’ में आता है। बढ़े हुए प्रदूषण के कारण सांस के मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष परेशानी झेलनी पड़ रही है। मायागंज के डॉक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि मौसम में खांसी, जुकाम, आंखों में जलन और सांस फूलने की शिकायतें बढ़ जाती हैं। ट्रेन सेवा पर असर भागलपुर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें देरी से चली रही है। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की गति कम कर दी, जिससे समय पर आवागमन संभव नहीं हो सका। प्लेटफार्मों पर यात्री ठंड और कोहरे के बीच ट्रेनों के इंतजार में खड़े नजर आए। तापमान में अचानक आई गिरावट का असर खासकर दिहाड़ी मजदूरों, बुजुर्गों और बच्चों पर अधिक देखने को मिला। ठंड बढ़ने के कारण सुबह के समय लोग घरों से निकलने से बचते रहे। बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। भागलपुर में मंगलवार सुबह से ही घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कनकनी और लो विजिबिलिटी से परेशानी बढ़ गई है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। विजिबिलिटी 30 मीटर पहुंच गई। घने कोहरे का सबसे अधिक असर सड़क परिवहन पर देखा गया। नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। कई जगहों पर वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर चलना पड़ा। रेल परिचालन भी कोहरे से बुरी तरह प्रभावित हुआ। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) करीब 171 के आसपास दर्ज किया गया, जो ‘खराब श्रेणी’ में आता है। बढ़े हुए प्रदूषण के कारण सांस के मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष परेशानी झेलनी पड़ रही है। मायागंज के डॉक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि मौसम में खांसी, जुकाम, आंखों में जलन और सांस फूलने की शिकायतें बढ़ जाती हैं। ट्रेन सेवा पर असर भागलपुर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें देरी से चली रही है। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की गति कम कर दी, जिससे समय पर आवागमन संभव नहीं हो सका। प्लेटफार्मों पर यात्री ठंड और कोहरे के बीच ट्रेनों के इंतजार में खड़े नजर आए। तापमान में अचानक आई गिरावट का असर खासकर दिहाड़ी मजदूरों, बुजुर्गों और बच्चों पर अधिक देखने को मिला। ठंड बढ़ने के कारण सुबह के समय लोग घरों से निकलने से बचते रहे। बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *