मथुरा में वकीलों का प्रदर्शन:तहसील में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप,,कहा कर्मचारी से लेकर अधिकारी बिना पैसे के नहीं कर रहे काम

मथुरा में वकीलों का प्रदर्शन:तहसील में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप,,कहा कर्मचारी से लेकर अधिकारी बिना पैसे के नहीं कर रहे काम

मंगलवार को मथुरा में वकीलों ने कलेक्ट्रेट से लेकर सदर तहसील प्रदर्शन किया। वकील तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में एकत्रित हुए थे। वकीलों का आरोप है कि तहसीलों में कर्मचारी और अधिकारी बिना रुपए लिए कोई काम नहीं करते। वकीलों ने कहा उत्तर प्रदेश में साढ़े 18 लाख मुकदमे राजस्व के पेंडिंग हैं। कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए वकील मंगलवार को राजस्व से जुड़े वकील मथुरा कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। DM ऑफिस पर एकत्रित हुए वकीलों ने यहां से पैदल मार्च शुरू किया। नारेबाजी करते हुए वकील सदर तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कोई अधिकारी तहसील पर नहीं मिला। जिले की हर तहसील में हो रहा भ्रष्टाचार सदर तहसील पहुंचे वकीलों ने आरोप लगाया कि जिले की सभी तहसीलों में भ्रष्टाचार चरम पर है। तहसीलों पर तैनात प्राइवेट कर्मचारी वकीलों से आम आदमी से बिना रुपए लिए काम नहीं करते। कोई भी फाइल दाखिल करने के लिए पैसे मांगे जाते हैं। बिना पैसे दिए एडमिशन नहीं करते। खतौनी में संशोधन नहीं कर रहे। किसान,गरीब जनता परेशान सदर तहसील प्रदर्शन करने पहुंचे एडवोकेट विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया तहसीलों में किसान,गरीब जनता परेशान है उनको न्याय नहीं मिल रहा। उत्तर प्रदेश में राजस्व के साढ़े 18 लाख मुक़दमे पेंडिंग हैं। अधिकारी न्याय नहीं कर रहे। इनको हर काम के पैसे चाहिए। उन्होंने कहा यह लोग जनता के ऊपर तानाशाही कर रहे हैं। भारत में सर्वोपरि जनता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *