मानसा में युवक की मौत पर परिजनों का प्रदर्शन:निष्पक्ष जांच की मांग, फैक्ट्री में मौत का आरोप, सीसीटीवी नहीं देने पर धरना

मानसा में युवक की मौत पर परिजनों का प्रदर्शन:निष्पक्ष जांच की मांग, फैक्ट्री में मौत का आरोप, सीसीटीवी नहीं देने पर धरना

मानसा में 20 वर्षीय मजदूर युवक की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जहां परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए मानसा के तीन कोनी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। बता दे कि मृतक की पहचान मानसा जिले के गांव दलेल सिंह वाला निवासी गुरजंट सिंह (20) के रूप में हुई है। गुरजंट ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और सरकारी गोदामों से गेहूं की ढुलाई का काम करता था। परिजनों, जिनमें पूर्व सरपंच अमरीक सिंह, सरपंच हरदीप सिंह और रॉबिन जगसीर सिंह शामिल हैं। उन्होंने ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों की मिलीभगत से गेहूं को गांवों में भेजने के बजाय मानसा की एक फैक्ट्री में उतरवाया गया।
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप परिजनों दावा है कि इसी दौरान ट्रैक्टर के नीचे आने से गुरजंट सिंह की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि इस घटना को हादसा बताने का प्रयास किया गया। परिजनों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन उन्हें दुर्घटना के कोई स्पष्ट सबूत नहीं मिले। उन्होंने संदेह व्यक्त किया कि युवक की मौत फैक्ट्री परिसर के भीतर हुई है। मामले की जांच में जुटी पुलिस परिवार ने यह भी बताया कि उन्हें फैक्ट्री के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। परिजनों ने मानसा पुलिस से तत्काल मामला दर्ज कर निष्पक्ष और गहन जांच शुरू करने की अपील की है। इस संबंध में, मानसा थाना सिटी 2 के इंचार्ज गुरतेज सिंह ने बताया कि पुलिस परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने पुष्टि की कि पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *