डेरी संचालक से मांगा 5 लाख गुंडा टैक्स:प्रयागराज में अतीक के शूटर के रिश्तेदारों ने मार-पीटकर धमकाया, रुपए नहीं दिए तो दिखाई मत देना

डेरी संचालक से मांगा 5 लाख गुंडा टैक्स:प्रयागराज में अतीक के शूटर के रिश्तेदारों ने मार-पीटकर धमकाया, रुपए नहीं दिए तो दिखाई मत देना

प्रयागराज में अतीक अहमद के के करीबियों ने डेयरी संचालक से 5 लाख रंगदारी मांगी। विरोध पर उसे मारा-पीटा। लात घूंसों और थप्पड़ से ही नहीं बल्कि ईट से भी हमला किया। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की ओर से पूरामुफ्ती थाने में तहरीर दी गई है। हालांकि फिलहाल पुलिस ने तहरीर मिलने से इनकार किया है। तीन गाड़ियों से आए थे हमलावर
मोहम्मद कमरुल पुरामुफ्ती के इब्राहिमपुर उमरी का रहने वाला है। वह झपिया गांव में आईटीबीपी कैंप के पास डेरी का संचालन करता है। उसने बताया कि मंगलवार शाम को रोज की तरह डेरी पर ही काम कर रहा था कि तभी उमरी और बमरौली गांव के रहने वाले तीन युवक अपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ तीन कारों पर सवार होकर वहां पहुंचे। आते ही शुरू कर दी गालीगलौज
आरोप है कि युवकों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और धमकाकर उसे बुलाया। जब वह उनके पास पहुंचा तो उनमें से एक ने कहा कि पांच लाख रुपए कब दोगे। जब उसने पूछा कि किस बात के पांच लाख रुपए तो सभी मिलकर उसे पीटने लगे। लाख घूंसों और थप्पड़ के साथ उस पर ईंट से भी हमला किया। जमकर पिटाई करने के बाद हमलावर धमकी देते हुए चले गए। धमकाया कि कल से देरी में दिखे तो जान से मार देंगे। एक हिस्ट्रीशीटर, दूसरा हत्या में जा चुका है जेल
पीड़ित के अनुसार, हमलावरों में से एक युवक पूरामुफ्ती थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह उमरी का रहने वाला है और अतीक अहमद के कुख्यात शूटर आबिद प्रधान का रिश्तेदार है। हमलावरों में शामिल एक अन्य युवक 2 साल पहले हत्या कर शव फंदे पर लटकाने के मामले में जेल भेजा गया था। आरोप है कि सभी इलाके में दबंगई करते फिरते हैं। पीड़ित का कहना है कि उसने पूरामुफ्ती थाने में मामले की लिखित शिकायत की है। हालांकि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उधर इस मामले में पुरामुफ्ती थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *