अररिया में सोमवार को समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 8 परिवादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जिला पदाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों में भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग से संबंधित मामलों की संख्या अधिक रही। भूमि विवाद से जुड़े कई मामलों में जिला पदाधिकारी ने अपर समाहर्ता के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निष्पादन भी कराया, जिससे परिवादियों को तत्काल राहत मिली। मकसूद खातून ने फर्जी बिक्री विलेख के आधार पर भूमि हड़पने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। अब्दुश सत्तार ने बिहार सरकार की जमीन पर अतिक्रमण कर रास्ता बंद किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। मनोज साह ने नामांतरण वाद में सहमति पत्र पर जबरन हस्ताक्षर कराए जाने का आरोप लगाया, जबकि शेख बशीरुद्दीन ने जबरन जमीन पर कब्जा कर स्थायी मकान निर्माण की शिकायत की। आमजन की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह जनता दरबार बिहार सरकार के सात निश्चय-3.0 के तहत “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत जिले के सभी कार्यालयों में सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। अररिया में सोमवार को समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 8 परिवादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जिला पदाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों में भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग से संबंधित मामलों की संख्या अधिक रही। भूमि विवाद से जुड़े कई मामलों में जिला पदाधिकारी ने अपर समाहर्ता के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निष्पादन भी कराया, जिससे परिवादियों को तत्काल राहत मिली। मकसूद खातून ने फर्जी बिक्री विलेख के आधार पर भूमि हड़पने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। अब्दुश सत्तार ने बिहार सरकार की जमीन पर अतिक्रमण कर रास्ता बंद किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। मनोज साह ने नामांतरण वाद में सहमति पत्र पर जबरन हस्ताक्षर कराए जाने का आरोप लगाया, जबकि शेख बशीरुद्दीन ने जबरन जमीन पर कब्जा कर स्थायी मकान निर्माण की शिकायत की। आमजन की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह जनता दरबार बिहार सरकार के सात निश्चय-3.0 के तहत “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत जिले के सभी कार्यालयों में सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।


