गयाजी में समर्थकों ने भाजपा नेता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े अभय गिरी को सीएम बनाने की मांग की है। शहर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर में हवन और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। विशेष पूजा-अर्चना में आचार्य अरुण कुमार, आकाश गिरी, श्याम जी पासवान, राजीव रविदास, गौरव कृष्ण पाठक समेत कई समर्थक शामिल हुए। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया गया और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सामाजिक न्याय को मजबूती मिलेगी- समर्थक समर्थकों के अनुसार, अभय गिरी ने पिछले 27 वर्षों से संगठन में रहते हुए ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य किया है। वे अत्यंत पिछड़े वर्ग से संबंध रखते हैं और सादगीपूर्ण जीवन जीते हैं। उन्होंने व्यक्तिगत जीवन में न तो विवाह किया और न ही कोई निजी संपत्ति अर्जित की। अभय गिरी जैसे व्यक्तित्व ही राज्य को नई दिशा दे सकते हैं और विकास के साथ-साथ सामाजिक न्याय को भी मजबूत कर सकते हैं। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी। उनके नेतृत्व में रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे। गयाजी में समर्थकों ने भाजपा नेता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े अभय गिरी को सीएम बनाने की मांग की है। शहर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर में हवन और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। विशेष पूजा-अर्चना में आचार्य अरुण कुमार, आकाश गिरी, श्याम जी पासवान, राजीव रविदास, गौरव कृष्ण पाठक समेत कई समर्थक शामिल हुए। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया गया और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सामाजिक न्याय को मजबूती मिलेगी- समर्थक समर्थकों के अनुसार, अभय गिरी ने पिछले 27 वर्षों से संगठन में रहते हुए ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य किया है। वे अत्यंत पिछड़े वर्ग से संबंध रखते हैं और सादगीपूर्ण जीवन जीते हैं। उन्होंने व्यक्तिगत जीवन में न तो विवाह किया और न ही कोई निजी संपत्ति अर्जित की। अभय गिरी जैसे व्यक्तित्व ही राज्य को नई दिशा दे सकते हैं और विकास के साथ-साथ सामाजिक न्याय को भी मजबूत कर सकते हैं। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी। उनके नेतृत्व में रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे।


